जब Abhishek Bachchan को फीमेल फैन ने जड़ा था जोरदार तमाचा, बोली- 'छोड़ दो एक्टिंग वरना...'
अभिषेक बच्चन को एक बार फैन ने उनकी खराब एक्टिंग के लिए थप्पड़ मार दिया था। फैन ने एक्टर से कहा था कि वह अमिताभ बच्चन का नाम खराब ना करें।
Abhishek Bachchan Slapped: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन भले ही अब अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। लेकिन एक वक्त था जब उनकी लगातार फिल्में फ्लॉप हो रही थीँ। वहीं अक्सर सोशल मीडिया पर भी खराब एक्टिंग के लिए उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है।
अभिषेक को जब फैन ने जड़ा था थप्पड़
अभिषेक बच्चन की खराब एक्टिंग के लिए सोशल मीडिया पर उनका कई बार मजाक उड़ाया गया। लेकिन एक बार एक फैन ने तो उन्हें सरेआम थप्पड़ ही जड़ दिया था। जिसका खुलासा खुद अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू के दौरान किया। आइए जानते हैं क्या था वह पूरा किस्सा।

एक्टिंग छोड़ने की दी थी सलाह
दरअसल, ये बात साल 2002 की है जब फिल्म शरारत रिलीज हुई थी। तब एक फीमेल फैन आई और उसने बताया कि फिल्म में अभिषेक बच्चन की एक्टिंग उसे बेहद खराब लगी। फिर उसने एक्टर जोर का थप्पड़ जड़ा और कहा अभिषेक को एक्टिंग छोड़ देनी चाहिए क्योंकि वह अपने पिता अमिताभ बच्चन की इमेज खराब कर रहे हैं।
धूम 3 के प्रमोशन के दौरान साझा किया था किस्सा
अभिषेक बच्चन ने जब यह किस्सा साझा किया तब फिल्म धूम 3 के प्रमोशन में व्य्स्त थे। एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान यह पूरा किस्सा साझा किया। इस दौरान उनके साथ कैटरीना कैफ, आमिर खान और उदय चोपड़ा भी थे। अब अभिषेक का ये पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
अभिषेक ने ओटीटी में मचाया धमाल
बता दें कि, अभिषेक बच्चन को हमेशा उनके पिता अमिताभ बच्चन का टैग दिया जाता है। लेकिन इन सबके बावजूद उन्होंने अपनी एक्टिंग से साबित किया कि वह बेहतरीन अभिनेता हैं। उन्होंने 'बंटी और बबली', 'गुरु', 'सरकार', 'युवा' और 'ब्लफमास्टर' जैसी ब्लॉबस्टर फिल्में दी हैं। अब बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद एक्टर ओटीटी पर धमाल मचा रहे हैं। उनकी फिल्म ब्रीथ इंटू द सीजन 2, दसवीं फैंस को काफी पसंद आई थी।












Click it and Unblock the Notifications