अभिषेक बच्चन ने नहीं मनाया पत्नी ऐश्वर्या राय का बर्थडे, किया ऐसा पोस्ट, क्या इनके बीच हुई कोई अनबन?

Aishwarya Rai Bachchan: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने गत 1 नवंबर को अपना 50 वां बर्थडे मनाया। उन्होंने अपने इस खास दिन पर पैपराजी के साथ मिलकर बर्थडे केक काटा और खुलकर पोज भी दिए। इस बर्थडे सेलिब्रेशन पर ऐश्वर्या राय के साथ उनकी लाडली बेटी आराध्या बच्चन नजर आई थीं। लेकिन न तो इस सेलिब्रेशन में उनके पति अभिषेक बच्चन नजर आए और न ही बच्चन परिवार का कोई सदस्य इसका हिस्सा बना था। ऐश्वर्या ने अपनी बेटी आराध्या बच्चन और मां के साथ ही अपना बर्थडे मनाया।

ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या के साथ मनाया बर्थडे
ऐश्वर्या राय के इस बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद से लोग बच्चन परिवार को लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं। लोगों ने तो यहां तक कहना शुरू कर दिया है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी में कोई दिक्कत चल रही है। इसके अलावा ऐश्वर्या राय पिछले कुछ समय से पार्टीज और इवेंट्स में भी बच्चन परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ नहीं बल्कि अपनी बेटी के साथ शामिल होती हैं।

Aishwarya Rai Bachchan

अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी में अनबन
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय ने अपना 50वां बर्थडे एक अस्पताल के उद्घाटन समारोह में मनाया था। उनकी बेटी आराध्या बच्चन और उनकी मां वृंदा इस सेलिब्रेशन में नजर आई थीं। लेकिन ऐश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन, सास जया बच्चन और ससुर अमिताभ बच्चन इस पार्टी में शामिल नहीं हुए थे। साथ ही किसी ने एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर बर्थडे विश भी नहीं किया। इसके बाद से ही एक्ट्रेस के फैंस ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है और अभिषेक को जमकर खरी-खोटी भी सुनाई है।

अभिषेक बच्चन की पोस्ट से मचा बवाल
ऐश्वर्या राय के बर्थडे के दिन काफी लेट से उनके पति अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक पोसस्ट शेयर किया था। हालांकि लोगों को ये पोस्ट काफी फीका लगा था। दरअसल अभिषेक बच्चन ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी और उसके कैप्शन में उन्होंने सिर्फ हैप्पी बर्थडे लिखा था। ये सब देखकर लोग अब ये अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों की शादी में कुछ अनबन चल रही है। लोगों की मानें तो यही कारण है कि अभिषेक बच्चन ने इतनी सूखी पोस्ट शेयर की है। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधकारिक जानकारी सामेन नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+