अभिषेक-ऐश्वर्या दूसरा बच्चा कर रहे हैं प्लान? एक्टर ने ब्लश करते हुए कहा-'अब अगली पीढ़ी जो...'
Abhishek Bachchan Aishwarya Rai: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बीते कुछ समय से तलाक की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में थे। हालांकि कपल ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। लेकिन हाल ही में एक इवेंट में साथ आकर कपल ने तलाक की अफवाहों पर ताला लगा दिया।
सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की साथ में सेल्फी लेते हुए फोटो वायरल हो रही है। जिसे देखने के बाद फैंस को राहत की सांस मिली। अब हाल ही में अभिषेक रितेश देशमुख के शो 'केस तो बनता है' में पहुंचे। जहां एक्टर ने अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की।

शो के दौरान रितेश देशमुख ने अभिषेक बच्चन से दूसरा बच्चा प्लान करने के बारे में सवाल पूछा। एक्टर ने सवाल को घुमाते हुए बोला, 'अमिताभ जी, ऐश्वर्या, आराध्या और आप अभिषेक, ये सब 'A' से शुरू होते हैं. तो जया आंटी और श्वेता ने ऐसा क्या कर लिया।' इस पर अभिषेक ने कहा, 'ये तो उन्हीं से पूछना पड़ेगा। अब हमारे परिवार में शायद ये एक नई परंपरा बन चुकी है।'
हालांकि रितेश ने इसके बाद चुटकी लेते हुए अभिषेक से पूछा, 'अब आराध्या के बाद कौन?' ये सुनकर एक्टर ब्लश करने लगे और कहा, 'नहीं, अब अगली पीढ़ी जो आएगी, तब देखेंगे।' रितेश ने फिर उन्हें चिढ़ाते हुए कहा, "कौन इतना इंतजार करेगा? जैसे रितेश, रियान, रहिल, अभिषेक, आराध्या।" यह सुनकर अभिषेक शर्म से लाल हो गए, और फिर उन्होंने जवाब दिया, "उमर का लिहाज किया करो, रितेश। मैं तुमसे बड़ा हूं।" रितेश ने फिर बात खत्म करते हुए उनके पैर छू लिए।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में शादी की थी। शादी के चार साल बाद 2011 में अपनी बेटी आराध्या बच्चन का स्वागत किया था। हाल ही में, जब कपल अनंत अंबानी की शादी में अलग-अलग पहुंचे, तो उनके बीच तलाक की अफवाहें उड़ीं। ऐश्वर्या राय द्वारा आराध्या के हालिया जन्मदिन पर किए गए पोस्ट में अभिषेक नहीं दिखे जिसने इन अफवाहों को और बढ़ावा दिया।
हालांकि यह साफ हुआ कि अभिषेक अपनी बेटी के खास दिन पर मौजूद थे। उन्होंने बर्थडे की कुछ दिनों बाद वीडियो शेयर की थी। हाल ही में, वे एक शादी में एक साथ देखे गए थे और उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुईं। इस फोटो के बाद ये साफ हो गया कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच सब ठीक है और वह अब भी साथ हैं।
ये भी पढ़ें: 'हम में से एक की भी फोटो...' ऐश्वर्या राय को पसंद नहीं करती भाभी Shrima Rai? फैंस ने उठाए सवाल तो आया बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications