आखिरकार क्या है अभिषेक-ऐश्वर्या के तलाक का पूरा सच? अभिषेक के इस बयान ने एक बार फिर खड़े किये सवाल

Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai: अभिषेक बच्चन औऱ ऐश्वर्या राय के तलाक की खबरों ने बीते कुछ महीनों से तूल पकड़ा हुआ है। दोनों को लेकर कई तरह की खबरें आ रही हैं। कई मौको पर कपल को देखकर इन खबरों को और भी हवा मिल गई। इस बीच अभिषेक बच्चन का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अभिषेक बच्चन ने तलाक की खबरों को लेकर बयान दिया था।

अपने और ऐश्वर्या राय के रिश्ते को लेकर आए दिन चल रही खबरों को लेकर अभिषेक बच्चन काफी गुस्से में नजर आए थे। एक्टर एक बार मीडिया से बातचीत करते दिखे। इस दौरान उनसे सवाल किये गए, ऐश्वर्या और उनके बिगड़ते रिश्तों के दावे को लेकर। इस दौरान अभिषेक ने क्या कहा, चलिये जानते हैं।

Abhishek Bachchan

साल 2016 में ऐश्वर्या राय की फिल्म आई थी सरबजीत। इस दौरान अभिषेक बच्चन मीडिया से रूबरू होते दिखे। ऐश्वर्या संग उनकी बहुत कम या फिर ना के बराबर पब्लिक अपीयरेंस को लेकर एक्टर से जब सवाल किया गया और सेपरेशन रूमर्स के बारे में पूछा गया तो अभिषेक थोड़े गुस्साए दिखे।

अभिषेक बच्चन ने साफतौर से कहा कि मुझे इन सबके बारे में कुछ भी नहीं कहना है। एक्टर ने इसके बाद अपनी अंगूठी दिखाई और बताया कि वे अब भी शादीशुदा हैं। अभिषेक ने कहा कि मुझे लगता है कि आप सभी ने पूरी बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है, बहुत दुख की बात है।

एक्टर ने आगे कहा कि मगर मैं समझता हूं कि आप ऐसा क्यों करते हैं। आप सभी को कुछ कहानियां लिखनी होंगी। कोई बात नहीं हम सेलिब्रिटी हैं। हमें इस बात को स्वीकार करना होगा। अभी भी हम शादीशुदा हैं। हमें माफ करिये।

बताते चलें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को अनंत राधिका की शादी में अलग-अलग एंट्री लेते देखा गया। कपल ने अलग-अलग शादी में एंट्री ली थी। हालांकि बाद में उन्हें एक दूसरे के अगल-बगल बैठे देखा गया। ऐश्वर्या राय शादी में अपनी बेटी आराध्या के साथ पहुंची थीं वहीं अभिषेक फैमिली के साथ इस फंक्शन में दिखे।

वहीं इससे पहले इस साल होली की बात की जाए तो कपल होली के मौके पर भी अलग-अलग त्योहार को सेलिब्रेट करते दिखे। ऐश्वर्या फिर से अपनी बेटी के साथ दिखीं। वहीं अभिषेक परिवार के साथ नजर आए। वे ना तो ऐश्वर्या के साथ दिखे और ना ही अपनी बेटी के साथ। ऐसे में दोनों के तलाक की खबरें समय-समय पर तूल पकड़ती रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+