अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की उम्र में इतना है फासला, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
Aishwarya-Abhishek Age gap: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को फैंस हमेशा से पसंद करते आए हैं। हालांकि बीते कुछ समय से दोनों के रिश्ते पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या के रिश्ते में खटास की इन्हीं खबरों के बीच चलिये आपको बताते हैं कि दोनों की उम्र में कितना फासला है...
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय साल 2007 में शादी के बंधन में बंधे थे। फिल्म के सेट पर ही दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। इसके बाद कपल ने एक दूसरे को डेट किया औऱ दो सालों के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधे।

मगर क्या आप जानते हैं अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से उम्र में जरा छोटे हैं? जी हां! एक्टर ऐश्वर्या से पूरे तीन साल छोटे हैं। ऐश्वर्या राय की उम्र 50 साल है। वहीं अभिषेक बच्चन 48 साल के हैं। 1 November 1973 को ऐश्वर्या राय पैदा हुई थीं। और अभिषेक की बात करें तो उनका बर्थडे 5 February 1976 को आता है।
इस बारे में बेहद कम ही लोगों को पता है कि दोनों की उम्र में इतना फासला है। हालांकि इंडस्ट्री के कई सारे कपल ऐसे भी हैं, जिनकी उम्र में इससे भी कई गुना ज्यादा फासला है।
बताते चलें किऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच लंबे समय से अनबन की खबरें आ रही हैं। खबरे हैं कि कपल के बीच चीजें सही नहीं चल रही हैं। इन सबकी वजह कई लोग जया बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन को भी मान रहे हैं। हालांकि इन बातों के पीछे कितनी सच्चाई है, ये तो वक्त आने पर ही पता लगेगा।
बीते दिनों अभिषेक बच्चन ने तलाक का एक पोस्ट लाइक किया तो बवाल मच गया। खबर सामने आते ही ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की खबरों ने एक बार फिर से तूल पकड़ लिया। हर कोई कहने लगा कि दोनों का तलाक अब जल्द ही होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications