सच में अलग होने वाले हैं अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय? सामने आया ये बड़ा सबूत, देखकर आप भी होंगे हैरान
Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच अनबन की खबरों को लगातार हवा मिल रही है। कई ऐसे सबूत लोगों के सामने आ रहे हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों को ये यकीन होता जा रहा है कि ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के रिश्ते अब पहले जैसे नहीं रहे।
वाराणसी पहुंचा बच्चन परिवार, नहीं दिखीं ऐश्वर्या राय
हाल ही में बच्चन परिवार भक्ति के रंग में डूबा नजर आया। अभिषेक बच्चन, मां जया और बहन श्वेता नंदा वाराणसी पहुंचे थे जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ बाबा के दर्शन किए। तीनें लोगों ने भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। हालांकि इस मौके पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन नजर नहीं आए।

पत्नी के बिना अभिषेक बच्चन ने की पूजा
वहीं अभिषेक बच्चन भी अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या बच्चन के बिना ही बनारस पहुंचे थे। ऐसे में लोग ये कयास लगा रहे हैं कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। लोग सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह तरह की बातें भी कर रहे हैं।
क्या सच में अभिषेक-ऐश्वर्या में हुई अनबन
लंबे समय से ऐसी खबर सामने आ रही है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्ते में खटास आ गई है। खबर है कि दोनों तलाक भी ले सकते हैं। हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। वहीं कई बार इन अफवाहों को अपने पोस्ट के जरिए ऐश्वर्या और अभिषेक खारिज भी कर देते हैं। लेकिन उनकी हरकतें कुछ और ही बयां कर रही हैं।
जलसा छोड़ चुकी हैं ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अब बहुत ही कम मौकों पर एकसाथ नजर आते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या अब अपनी बेटी के साथ मुंबई में अपने पैरेंट्स के घर में रहती हैं। वह काफी पहले ही जलसा छोड़ चुकी हैं। हालांकि कुछ खास मौके पर वह बच्चन परिवार के साथ नजर आई हैं लेकिन वहां पर भी परिवार ने ऐश्वर्या को इग्नोर ही किया है।












Click it and Unblock the Notifications