'शादियां लंबी नहीं चलतीं' अभिषेक-ऐश्वर्या को लेकर निम्रत ने क्यों कही थी ऐसी बात? बुरी तरह हुईं ट्रोल
Nimrat Kaur on Abhishek Aishwarya Marriage: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बिगड़ते रिश्तों को लेकर बीते कुछ महीनों से खबरें आ रही हैं। फैंस भी परेशान हैं कि कपल के बीच सब सही क्यों नहीं चल रहा है। इस बीच कहानी में एक्ट्रेस निम्रत कौर की भी एंट्री हो गई है। खबरें हैं कि अभिषेक और निम्रत के बीच अफेयर की वजह से ही ऐश्वर्या संग उनके रिश्ते में खटास आई है। हालांकि ये सब अफवाहें ही हैं। इस बीच निम्रत का एक बयान खूब चर्चा में है, जो उन्होंने ऐश्वर्या-अभिषेक के रिश्ते को लेकर दिया था।
बताते चलें कि खबरें हैं कि अभिषेक बच्चन का एक्ट्रेस निम्रत संग अफेयर रहा और यही वजह है कि ये भी खबरें उड़ रही हैं कि यही वजह है जो अभिषेक-ऐश्वर्या के रिश्ते में खटास आई होगी। ऐसे में रातोंरात निम्रत कौर चर्चा में आ गईं। उन्होंने फिल्म दसवीं में अभिषेक के साथ काम किया था। इसी फिल्म के प्रमोशन के वक्त का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कहा, जिसने फैंस के शक को यकीन में बदलने का पूरा-पूरा काम किया।

दसवीं के प्रमोशन के दौरान होस्ट अभिषेक बच्चन को उनकी और ऐश्वर्या की शादी के लिए बधाई देता है। होस्ट कहता है कि आपकी और ऐश्वर्या की शादी को पूरे 15 साल बीत चुके हैं। अभिषेक बच्चन ये सुनकर स्माइल करने लगते हैं। मगर फिर इसके बाद निम्रत हंसने लगती हैं और दोनों की शादी पर कमेंट कर देती हैं।
निम्रत कौर कहती हैं कि शादियां लंबी नहीं चलतीं। ये सुनकर अभिषेक बच्चन का रिएक्शन भी काफी अजीब होता है मगर वे फिर भी थैंक्स कहते दिखाई पड़ते हैं। लोग इस बयान को ऐश्वर्या-अभिषेक के रिश्ते से जोड़ते हुए भी देख रहे हैं। ये बयान ऐसे समय में वायरल हो रहा है, जब ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के अलग होने की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्ते में खटास की वजह निम्रत कौर को माना जा रहा है। हालांकि न तो अभिषेक और ना ही निम्रत की ओर से इस मसले पर कोई रिएक्शन सामने आया है।












Click it and Unblock the Notifications