ऐश्वर्या राय ने तलाक की खबरों के बीच अभिषेक बच्चन को किया बर्थडे विश, एक्ट्रेस ने शेयर किया प्यार भरा पोस्ट

Abhishek Bachchan Birthday: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन का आज यानि 5 फरवरी को 48वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर उनके फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स ने बर्थडे विश किया। वहीं एक्टर की बहन श्वेता बच्चन ने भी उनके लिए एक स्पेशल पोस्ट साझा किया। इस बीच अब एक्टर की पत्नी ऐश्वर्या राय ने भी प्यार भरा पोस्ट साझा किया है।

श्वेता बच्चन ने अपने भाई अभिषेक बच्चन के बर्थडे पर प्यार भरा पोस्ट शेयर किया। इसके अलावा उनकी भांजी नव्या नवेली नंदा ने भी अपने मामा के लिए पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। लेकिन पत्नी ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन को जन्मदिन विश नहीं किया। ऐसे में फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। लेकिन अब उन्होंने अभिषेक के लिए पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

Aishwarya Rai

ऐश्वर्या राय ने सोशल मीडिया पर पति अभिषेक को विश करते हुए दो फोटोज शेयर कर की। पहली तस्वीर में कपल अपनी बेटी आराध्या के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर अभिषेक के बचपन की है। जिसमें वह बेहद क्यूट लग रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए ऐश्वर्या राय ने लिखा कि, 'आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, ढेर सारी खुशियां, प्यार, शांति, शांति और अच्छे स्वास्थ्य के साथ, भगवान आशीर्वाद दें।' अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बीते कुछ दिनों से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही थी। बीच में ये भी अफवाह थी कि एक्ट्रेस ने बच्चन परिवार का घर छोड़ दिया और वह अपनी मां के घर शिफ्ट हो गई हैं। हालांकि बाद में कपल ने मीडिया के सामने आकर इन अफवाहों पर पुर्ण विराम लगा दिया था।

इससे पहले ऐश्वर्या राय लैक्मे फैशन वीक के लिए विदेश गई थीं जहां उन्होंने रैंप वॉक किया था। एक्ट्रेस के साथ नव्या नवेली नंदा ने इस पर अपना डेब्यू किया। इस मौके पर जया बच्चन और श्वेता बच्चन उन्हें सपोर्ट करने पहुंची थीं। लेकिन श्वेता और उनकी बेटी नव्या ने कोई भी पोस्ट ऐश्वर्या राय के साथ शेयर नहीं किया। यही नहीं वह पूरे इवेंट में बच्चन परिवार के साथ नजर नहीं आईं। जिसके बाद बच्चन परिवार में दरार की खबरों को और हवा मिली।

अभिषेक और ऐश्वर्या तलाक की अफवाहों को लेकर तो तब सुर्खियों में आए जब एक्ट्रेस ने इस बार अपना जन्मदिन मां के घर में मनाया बजाय बच्चन परिवार के साथ। इसके बाद इन खबरों को और हवा मिली। वहीं अब अभिषेक के बर्थडे पर ऐश्वर्या राय ने विश कर एक बार फिर तलाक की अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+