'किडनैप कर अपने फार्महाउस', सलमान खान पर डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने लगाया आरोप
फिल्ममेकर अभिनव कश्यप, जो निर्देशक अनुराग कश्यप के भाई हैं, इन दिनों अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में बॉलीवुड के कई दिग्गजों पर निशाना साधा है। अभिनव ने खासकर सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने उनकी फिल्मों के साथ दखलअंदाजी की थी और यहां तक कि उनके एडिटर का अपहरण भी करवाया था।

तीनों खानों पर अंडरवर्ल्ड का निकनेम खुलासा
अभिनव कश्यप ने यह भी दावा किया कि अंडरवर्ल्ड सलमान, शाहरुख और आमिर खान को अपने-अपने अलग निकनेम से बुलाता था। उनके अनुसार, सलमान खान को कहा जाता था "नंगा", शाहरुख खान को "हकला" और आमिर खान को "बटला"। अभिनव ने कहा कि ये नाम अंडरवर्ल्ड में काफी पहले से प्रचलित थे और इंडस्ट्री के कुछ लोगों को इनकी जानकारी थी।
फिल्म एडिटर के अपहरण का आरोप
अभिनव ने बताया कि उनकी एक फिल्म के दौरान सलमान खान ने उनके एडिटर को किडनैप कर लिया और पूरी एडिटिंग मशीन को अपने फार्महाउस भिजवा दिया। उन्होंने कहा, "सलमान ने एडिटर से कहा कि जब तक वह उन्हें एडिटिंग समझा नहीं देते, तब तक मशीन वापस नहीं जाएगी।" अभिनव के मुताबिक, यह सब उनकी फिल्म के फाइनल कट को अपने नियंत्रण में लेने के लिए किया गया था।
बोनी कपूर पर भी साधा निशाना
अभिनव कश्यप ने यह भी आरोप लगाया कि बोनी कपूर ने सलमान के सामने उनकी चुगली की और जानबूझकर उनकी मुश्किलें बढ़ाईं। उन्होंने कहा, "सलमान अपनी छवि के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं, लेकिन दूसरों की तरक्की उन्हें बर्दाश्त नहीं होती।" बता दें, अभिनव ने सलमान खान की फिल्म दबंग डायरेक्ट की थी। इसके बाद उन्होंने और भी फिल्में बनाईं। लेकिन पिछले कुछ समय से सलमान उनके निशाने में आ गए हैं। वो इंटरव्यूज में सलमान और उनकी फैमिली को लेकर तरह-तरह की बातें करते हैं। उनके कई आरोपों पर सलमान ने बिग बॉस 19 के मंच से जवाब दिए थे।












Click it and Unblock the Notifications