देश का प्रधानमंत्री बनने की चाह रखने वाले अभिजीत बिचुकले की Bigg Boss 15 में एंट्री, खा चुके हैं जेल की हवा

चर्चित रियलिटी शो Bigg Boss 15 जहां पिछले हफ्ते कुछ फेमस कंटेस्टेंट्स के शो छोड़ने को लेकर चर्चा में रहा, वहीं इस समय यह एक व्यक्ति की एंट्री को लेकर चर्चा में है और उस व्यक्ति का नाम है अभिजीत बिचुकले।

मुंबई, 20 नवंबर। चर्चित रियलिटी शो Bigg Boss 15 जहां पिछले हफ्ते कुछ फेमस कंटेस्टेंट्स के शो छोड़ने को लेकर चर्चा में रहा, वहीं इस समय यह एक व्यक्ति की एंट्री को लेकर चर्चा में है और उस व्यक्ति का नाम है अभिजीत बिचुकले। अभिजीत बिचुकले के अलावा इस शो में रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी भी वाइल्ड कार्ड के जरिए शो में एंट्री लेंगे। वीकेंड का वार के इस वीकेंड एपिसोड में दोनों कलाकार नजर शो में एंट्री लेंगे। बता दें कि हाल ही में शो के प्रोमो में सलमान खान के साथ वाइल्ड कार्ड्स थामे रश्मि और देवोलीना दिखाई दिए थे। इन दोनों के अलावा शो में अभिजीत बिचुकले की भी एंट्री होने जा रही है, जिनको लेकर काफी चर्चा हो रही है।

देश का प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं बिचुकले

देश का प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं बिचुकले

बता दें कि मराठी नेता अभिजीत बिचुकले कि इच्छा देश का प्रधानमंत्री बनने की है। जब सलमान खान के सामने उन्होंने खुद का परिचय दिया तो वे जोर से हंसने लगे। बिचुकले ने अपना परिचय इस अंदाज में दिया कि उनकी हंसी छूट गई। बिचुकले ने कहा कि मैं एक आर्टिस्ट हूं, मैं एक लेखक हूं, मैं एक कवि हूं, मैं एक सिंगर हूं, मैं एक कंपोजर हूं और देश का प्रधानमंत्री बनना चाहता हूं।

जेल की हवा खा चुके हैं बिचुकले

जेल की हवा खा चुके हैं बिचुकले

अब आपको बताते हैं कि बिचुकले की एंट्री पर इतनी चर्चा क्यों हो रही है। दरअसल बिचुकले चेक बाउंस को लेकर जेल की हवा खा चुके हैं और बड़ी बात ये है कि उस दौरान वह बिग बॉस मराठी का हिस्सा थे और पुलिस उन्हें सेट से उठाकर लाई थी। पुलिस जिस तरह अभिजीत को बिग बॉस के घर से उठाकर लाई थी, उसे देखकर घर वाले हैरान रह गऐ थे।

बिग बॉस 13 में दिखाई दी थी रश्मि और देवोलीना

बिग बॉस 13 में दिखाई दी थी रश्मि और देवोलीना

वहीं, अगर बात रश्मि और देवोलीना की करें तो दोनों ही बिग बॉस 13 का हिस्सा रह चुके हैं। शो के दौरान दोनों में गहरी दोस्ती हो गई थी। उस दौरान रश्मि बिग बॉस 13 ट्रॉफी की प्रबल दावेदार थीं, जबकि मेडिकल कारणों की वजह से देवोलीना को शो छोड़ना पड़ा था। अब देखना ये है कि इस बार ये तीनों प्रतिभागी क्या कमाल करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+