'गुटखा बेचेंगे, पर पाकिस्तान के लिए कुछ नहीं बोलेंगे', अभिजीत भट्टाचार्य का चौंकाने वाला बयान, मचा हंगामा
Abhijeet Bhattacharya: बॉलीवुड के फेमस सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य अपनी मधुर आवाज के साथ साथ विवादित बयानबाजी को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। इस बार तो उन्होंने इंडस्ट्री के कुछ खास एक्टर्स को लेकर बड़ा बयान दे दिया है।
अभिजीत भट्टाचार्य का बड़ा बयान
अभिजीत भट्टाचार्य देश के कई अहम मुद्दों पर खुलकर बात करते नजर आते हैं। वह किसी बड़े कलाकार को लेकर बोलने से भी पीछे नहीं हटते हैं और इस बार तो उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स पर निशाना साध दिया है। इनमें सुपरस्टार शाहरुख खान से लेकर अजय देवगन तक का नाम शामिल है।

भारत ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब
आपको बता दें कि गत 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को उसका मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सशस्त्रबलों ने ऑपरेशन सिन्दूर के तहत पाक और पीओके में घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया।
सिंगर ने बॉलीवुड के बड़े सितारों पर साधा निशाना
इसके बाद से हर देशवासी भारतीय सेना की जमकर तारीफ कर रहा है और पाकिस्तान की हर चीज को बायकॉट किया जा रहा है। लेकिन कुछ बॉलीवुड सेलेब्स ने इस पर चुप्पी साधी हुई है। ऐसे में सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने एक इंटरव्यू में बिना नाम लिए बॉलीवुड के बड़े सितारों पर निशाना साधा है।
अभिजीत भट्टाचार्य के बयान से मचा हंगामा
-अभिजीत भट्टाचार्य ने उस इंटरव्यू में कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद इंडस्ट्री में हंगामा मच गया है। एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा है- पाकिस्तान के आर्टिस्ट ज्यादा नेशनलिस्ट हैं, हमारे से ज्यादा। वो आज भी हमारे खिलाफ आवाज उठा रहे हैं जबकि हमने उन लोगों को बनाया है।
-सिंगर ने आगे कहा है- हमने पाकिस्तानी एक्टर्स को पैसे दिए। हमने उनको नाम दिया, शोहरत दी वर्ना उनको सिर्फ लोकल लोग ही पहचानते थे। आज हमारी वजह से उन्हें दुनियाभर के लोग जानते हैं। लेकिन अब वो हमारे खिलाफ ही बात कर रहे हैं। हालांकि ऐसा करना उनकी फितरत में है।
'गुटखा बेचेंगे, पुड़िया बेचेंगे पर पाकिस्तान के बारे में कुछ नहीं कहेंगे'
-इसके बाद अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा- बॉलीवुड में भी कुछ लोगों ने चुप्पी साथ रखी है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि क्या करना चाहिए। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि इस बारे में बात करें या नहीं। गुटखा बेचेंगे, पुड़िया बेचेंगे लेकिन पाकिस्तान के बारे में कुछ नहीं कहेंगे।
-सिंगर ने आगे कहा- वो लोग ये नहीं कह सकते कि पाकिस्तान हम तुमको बर्बाद करेंगे, कभी निकलेगी नहीं उनके मुंह से ऐसी बात। इनके मुंह से पाकिस्तान शब्द निकलेगा ही नहीं। ये लोग इस बात को लेकर ज्यादा चिंतित हैं कि इनकी फैन फॉलोइंग का क्या होगा क्योंकि उनको लगता है पाकिस्तान में उनकी अच्छी पॉपुलैरिटी है।
महात्मा गांधी को लेकर दिया था विवादित बयान
-आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही अभिजीत भट्टाचार्य ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर एक ऐसा बयान दिया था जिसकी वजह से वह मुसीबत में घिर गए थे। एएनआई के पॉडकास्ट में सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा था- आप लोग महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कहते हैं, लेकिन हम ऐसे ही किसी को पिता कैसे मान सकते हैं। गांधी जी ने एक नेशन बनाया था और वो पाकिस्तान था।
-इसके अलावा सिंगर ने कहा था- इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश बनाया था। मैं इंदिरा जी को महात्मा गांधी से ज्यादा मानता हूं। वो भारत के राष्ट्रपिता कैसे हो सकते हैं क्योंकि भारत तो पहले से ही था। उन्होंने भारत तो बनाया ही नहीं था। उन्होंने सिर्फ पाकिस्तान बनाया था।












Click it and Unblock the Notifications