'मुझे महिलाएं पसंद हैं या पुरुष' अभय देओल ने दिया चौंकाने वाला बयान, पहचान को लेकर किया खुलासा
Abhay Deol: बॉलीवुड एक्टर अभय देओल 48 साल की उम्र में भी सिंगल हैं। वैसे तो एक्टर लाइमलाइट से दूर रहते हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी सेक्सुएलिटी को लेकर ऐसा बयान दिया जिसकी वजह से बवाल मच गया। आइए जानते हैं कि आखिर एक्टर ने ऐसा क्या कहा।
बता दें कि, अभय देओल ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है जिसमें एक्टर शीशे में खुद को किस करते हुए नजर आए। अभय ने ये फोटोशूट भी 'द डर्टी मैगजीन' के लिए कराया है। जिसको दिए इंटरव्यू में एक्टर ने अपनी सेक्सुएलिटी को लेकर खुलकर बात की।

अभय देओल ने कहा कि, वेस्टर्न कल्चर काफी अलग है और सेक्सुएलिटी को उनके जज करने का तरीका मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं है। यहां लोगों के देखने का नजरिया बहुत ज्यादा अलग है। यह हम सभी को पहचानता है। मैं खुद को परिभाषित नहीं करता, और यह विवादित लग सकता है लेकिन मेरे लिए यह ऐसा कुछ नहीं है जिसे मैं सेक्सुएलिटी को डिफाइन कर सकता हूं।"
अभय देओल ने आगे कहा कि, 'मैं नहीं बता सकता हूं कि मैं लड़कियों के प्रति आकृषित हूं या फिर लड़कों के प्रति। ये शायद लोगों को सुनने में पसंद ना आए लेकिन ये सच है। मैंने अपनी जिंदगी में हर तरीके का अनुभव लिया है। मैं नहीं जानता कि इसे कैसे कहना चाहिए लेकिन हम सभी के अंदर एक मैस्कुलिन साइड भी होता है और एक फेमिनिन साइड भी, और मुझे इसमें कुछ गलत नहीं लगता।'
अभय देओल ने अपने करियर की शुरूआत साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म सोचा ना था से की थी। इसके बाद उन्होंने देव डी, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, हैप्पी भाग जाएगी और आइशा जैसी कई हिट फिल्में दी। हालांकि, अब जल्द ही अभय देओल शबाना आजमी और जीनत अमान के साथ अपनी आगामी फिल्म 'बन टिक्की' लेकर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications