Bigg Boss 16: क्या सबके चहेते अब्दु रोजिक हो जाएंगे बाहर, खबर सुनकर निमृत का हुआ कुछ ऐसा हाल
इस हफ्ते शुक्रवार का वार में सलमान खान ने अब्दु रोजिक की जमकर तारीफ की। लेकिन अब प्रोमो में देखा जा सकता है कि अब्दु रोजिक घर से बेघर हो रहे हैं।
Abdu Rozik: जब से बिग बॉस शुरू हुआ है, तब से लेकर अब तक घर में एक ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जिन्हें जनता बेशुमार प्यार करती है। ये कंटेस्टेंट अपनी क्यूटनेस और ईमानदारी से फैंस का दिल शुरू से ही जीतते आए हैं। और ये कोई और नहीं बल्कि तजाकिस्तान के हीरो अब्दु रोजिक हैं। जी हां! सीजन की शुरुआत से लेकर अब तक अब्दु रोजिक सबके फेवरेट बने हुए हैं। हैरानी वाली बात तो ये है कि अभी तक अब्दु की किसी कंटेस्टेंट के साथ लड़ाई भी नहीं हुई। लेकिन इस बीच फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या इस हफ्ते अब्दु रोजिक घर से बेघर होने वाले हैं? अब्दु रोजिक इस हफ्ते नोमिनेटेड हैं ऐसे में ये खबरें सामने आने के बाद फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैं।

सलमान ने की अब्दु की तारीफ
इस हफ्ते शुक्रवार का वार में सलमान खान ने अब्दु रोजिक की जमकर तारीफ की। और तारीफ हो भी क्यों ना, अब्दु हैं ही इतने प्यारे। अब्दु ने अपनी क्यूटनेस से सबका दिल जो जीता है। लेकिन क्या अब अब्दू दर्शकों का दिल यूं ही नहीं जीत पाएंगे?
वायरल हुआ एविक्शन का वीडियो
शो के अपकमिंग एपिसोड का जो प्रोमो शेयर किया गया है, उससे तो कुछ ऐसा ही लग रहा है कि इस हफ्ते अब्दु रोजिक घर छोड़कर जा रहे हैं। सलमान खान अब्दु का नाम लेते हैं, तो बाकी घरवालों के भी होश उड़ जाते हैं। निमृत अपने आंसू रोक नहीं पातीं और रोने लगती हैं।

क्या बोले सलमान?
इससे पहले सलमान ने बताया था कि अब्दु रोजिक एक ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जो शो बिना किसी फिल्टर के खेल रहे थे। अब्दु ने अभी तक किसी से बहस भी नहीं की है और दर्शकों के सामने अपनी बात पूरी सफाई से रखते हैं। जब वे साजिद, सुंबुल और अर्चना से नाराज हुए, तो भी उनका गुस्सा साफ नजर आया।

शॉक हुईं निमृत
सलमान खान गुस्से में बोलते हुए दिखते हैं कि आप लोग अब्दु को नोमिनेट करते दिखते रहते हो। बार बार यही बोलते हो कि ये स्ट्रॉन्ग है। क्या आपको नतीजा देखना है? अब्दु घर छोड़कर जा रहा है। ये सुनकर सौंदर्या और निमृत शॉक हो जाते हैं और निमृत रोने लगती हैं।

परेशान हैं फैंस
आपको बताते चलें कि प्रोमो देखने के बाद फैंस काफी परेशान हैं कि अब्दु कैसे शो छोड़कर जा सकते हैं। लेकिन घबराइये मत। फैंस के चहेते अब्दु रोजिक कहीं नहीं जाने वाले। अब्दु शो नहीं छोडेंगे। ये सब सलमान ने सिर्फ शो के कंटेस्टेंट्स को सबक सिखाने के लिए किया है।

अंकित को लेकर सलमान ने बोली ये बात
कथित तौर पर एक रिपोर्ट के अनुसार, इस हफ्ते कोई भी कंटेस्टेंट घर से बेघर नहीं होने वाला है। इस बीच अंकित काफी शांत है और सलमान ने इसे लेकर काफी चर्चा भी की। इसके साथ ही सलमान ने अब्दु की अर्चना के फुसलाने पर ना भड़कने और ऐसा काम करने की सलाह न सुनने के लिए भी तारीफ की।












Click it and Unblock the Notifications