Abdu Rozik ने 'पठान' देखने के लिए बुक किया पूरा सिनेमाघर, 'झूमे जो पठान' पर किया जबरदस्त डांस
बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक शाहरुख खान के बड़े फैन हैं। उन्होंने पठान देखने के लिए अब्दु ने पूरा सिनेमाघर ही बुक कर लिया। साथ ही फिल्म के गाने झूमे जो पठान पर भी जबरदस्त डांस किया।
Abdu Rozik Dances To Jhoome Jo Pathaan: बिग-बॉस 16 के सबसे पसंदीदा और चुलबुले कंटेस्टेंट में से एक अब्दु रोजिक अक्सर अपनी क्यूटनेस की वजह से चर्चा में रहते हैं। जब से वह बिग बॉस शो का हिस्सा बने हैं तभी से भारत में उनकी लोकप्रियता अब और बढ़ गई है। इस बीच सोशल मीडिया पर अब्दू रोजिक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म पठान थिएटर में देखते हुए नजर आ रहे हैं।

अब्दू रोजिक पर चढ़ा पठान का खुमार
आपको बता दें कि, अब्दू रोजिक बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बड़े फैन हैं। ऐसे में उन्होंने फिल्म पठान देखने के लिए पूरा सिनेमाघर ही बुक कर दिया। इतना ही उन्होंने फिल्म पठान के गाने झूमे जो पठान पर जबरदस्त किया। ऐसा करके उन्होंने एक बार फिर फैंस का दिल जीतने वाला काम किया है।
पठान देखने के लिए बुक किया पूरा थिएटर
फिल्म पठान देखने के लिए अब्दू रोजिक पैपराजी के साथ थिएटर में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शाहरुख खान को लेकर कहा कि, 'शाहरुख खान हम आपसे मिलने का इंतजार कर रहे हैं, पठान में आपको देखने के लिए ही हमने पूरा सिनेमाघर बुक कर लिया है। आपसे मिलना एक सपने की तरह है।' शाहरुख खान की फिल्म देखने के बाद अब्दू रोजिक काफी खुश नजर आए और उन्होंने झूमे जो पठान पर डांस किया।
झुमे जो पठान पर किया जबरदस्त डांस
पैपराजो द्वारा साझा की गई इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, अब्दू रोजिक फिल्म देखने के लिए कितने ज्यादा एक्साइटेड थे। इतना ही फिल्म देखने के बाद वह थिएटर के अंदर अपनी सीट के पास झूम जो पठान पर डांस करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने शाहरुख और दीपिका पादुकोण के हुक स्टेप को कॉपी कर परफेक्शन के साथ परफॉर्म किया।

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
अब्दू रोजिक का ये वीडियो देख फैंस खुद को कमेंट्स करने से रोक नहीं पा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, भाई बस कर अब और नहीं देखना है'। एक युजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'अब ये घमंडी लगता है'। वहीं कुछ फैंस ने उनको क्यूट बताया। फिलहाल अब्दू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

एमसी स्टेन में पहुंचे थे अब्दू रोजिक
हाल ही में, होस्ट सलमान खान के साथ पार्टी के बाद बिग बॉस 16 में अब्दु रोज़िक का ओ ओ जाने जाना गाने का एक वीडियो वायरल हुआ था। अब्दू को फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान द्वारा आयोजित एक पार्टी में भी देखा गया था, जिसमें बिग-बॉस 16 के विजेता एमसी स्टेन की जीत का जश्न मनाया गया।












Click it and Unblock the Notifications