अब्दू रोजिक ने जारी किया बयान, कहा- एमसी स्टैन की टीम ने मेरी कार तोड़ी और मुझे बाहर फेंक दिया
MC Stan and Abdu Rozik Fight: अब्दू रोजिक का काम देख रही टीन ने एमसी स्टैन के मैनेजर पर अब्दू के साथ गलत व्यवहार करने, गाली देने और उनकी कार का पैनल तोड़ने का आरोप लगाया है।

MC Stan and Abdu Rozik Fight: 'बिग बॉस 16' के एक्स कंटेस्टेंट्स अब्दू रोजिक और एमसी स्टैन की लड़ाई इस वक्त सुर्खियों में छाई हुई है। दोनों के बीच का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। दिन बीतने के साथ साथ इन दोनों दोनों के बीच की दुश्मनी भी बढ़ती जा रही है। अब्दू ने एमसी स्टैन के साथ अपनी लड़ाई के बारे में सोशल मीडिया पर कई बातें शेयर की हैं। वहीं अब हर कोई इनके बीच की लड़ाई के बारे में जानने के लिए उत्सुक है। अब्दू रोजिक ने कुछ दिनों पहले कहा था कि एमसी स्टैन उनके साथ बहुत ही बुरा बर्ताव कर रहे हैं। हालांकि एमसी स्टैन ने अभी तक इस मामले को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है। फिलहाल अब्दू रोजिक और उनकी टीम ने एमसी स्टैन के खिलाफ एक बयान जारी किया है। इस बयान में लड़ाई का करण भी बताया गया है।

अब्दू रोजिक-एमसी स्टैन के बीच विवाद
आपको बता दें कि एमसी स्टैन और उनके फैंस अब्दू रोजिक से बहुत परेशान नजर आ रहे हैं। वह लोग तजाकिस्तान के सिंगर यानी छोटा भाईजान को ट्रोल कर रहे हैं, उनका मजाक उड़ा रहे हैं और भद्दे कमेंट्स भी कर रहे हैं। ये सब चीजें अब्दू और उनकी टीम को अच्छी नहीं लगीं। ऐसे में अब्दू रोजिक का मजाक उड़ाने वाले लोगों की निंदा करते हुए उनकी टीम की तरफ से एक बयान जारी किया गया है जिनमें लड़ाई के कारणों का खुलासा भी किया गया है।
अब्दू रोजिक ने जारी किया बयान
जारी किए गए बयान में अब्दू रोजिक का काम देख रही टीन ने एमसी स्टैन के मैनेजर पर अब्दू के साथ गलत व्यवहार करने, गाली देने और उनकी कार का पैनल तोड़ने का आरोप लगाया है। बयान में कहा गया है- सबसे पहले हम सभी को रमजान मुबारक की शुभकामनाएं देना चाहते हैं और सभी को हमेशा शांति से रहने के लिए कहना चाहते हैं। हमने महसूस किया कि रमजान के महीने में अब्दू रोजिक और एमसी स्टैन के बीच हो रहे विवाद को साफ करना जरूरी है।

एमसी स्टैन ने किसी को नहीं दी कोई सफाई
बयान में आगे कहा गया है- 20 मार्च को बॉलीवुड फिल्ममेकर साजिद खान छोटा भाईजान यानी अब्दू रोजिक से मिले थे और एमसी स्टैन से फोन पर बात की थी। साजिद खान ने भी उनसे इस विवाद का कारण पूछा था लेकिन आज तक स्टैन ने कोई जवाब नहीं दिया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया है।

एमसी स्टैन के मैनेजर ने तोड़ी अब्दू रोजिक की कार
बयान में आगे लिखा गया है- गत 11 मार्च को अब्दू और स्टैन दोनों बंगलुरु में थे। अब्दू ने स्टैन के मैनेजर से बात की थई था और कहा कि वह अपने एमसी स्टैन को कंसर्ट में सपोर्ट करना चाहते हैं, जिस पर अब्दू से कहा गया था कि स्टैन उन्हें कार्यक्रम में नहीं चाहते हैं। अब्दू ने सोचा कि एमसी स्टैन की टीम से ये गलती हो रही होगी। इसके बाद उन्होंने एक गेस्ट के रूप में टिकट खरीदकर उस कंसर्ट में जाने की कोशिश की पर रैपर के मैनेजर ने उन्हें कंसर्ट से बाहर निकाल दिया और उनकी कार भी तोड़ दी।

अब्दू के साथ काम नहीं करना चाहते एमसी स्टैन
अब्दू की टीम ने बयान में कहा है कि कुछ म्यूजिक कंपनीज एमसी स्टैन और अब्दू रोजिक के साथ में काम करना चाहते थे लेकिन एमसी स्टैन ने उन्हें ये कहते हुए मना कर दिया है कि वह अब्दू के साथ कोई काम नहीं करना चाहते हैं। वहीं अब्दू रोजिक ने बताया था कि बिग बॉस के फिनाले वाले दिन एमसी स्टैन उनसे गुस्सा हो गए थे क्योंकि अब्दू उस दिन स्टैन की मां के साथ तस्वीर नहीं ले पाए थ। स्टैन इस बात से नाराज हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications