घर में अकेले थे आयुष शर्मा और अर्पिता खान, जैसे ही आए सलमान खान तो घबरा गया कपल, फिर जो हुआ...

Aayush Sharma Arpita Khan: बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रुसलान को लेकर चर्चा में हैं। जिसका एक्टर जोर शोर से प्रमोशन करने में बिजी हैं। हाल ही में आयुष ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि कैसे सलमान खान अर्पिता खान से शादी करने के लिए झटपट रिश्ता पक्का कर दिया था।

बता दें कि, आयुष शर्मा की सलमान खान की बहन अर्पिता खान से शादी साल 2014 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं जिनके साथ आए दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हैं। दोनों की शादी को लगभग 10 साल हो चुके हैं लेकिन इसके बाद ये जोड़ी हमेशा ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर किस वजह से आयुष शर्मा ने अर्पिता खान से शादी की।

Aayush Sharma

हाल ही में भारती सिंह के पॉडकास्ट में आयुष शर्मा ने अर्पिता खान के साथ शुरू हुई लव स्टोरी का खुलासा किया। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि कैसे सलमान खान इस रिश्ते के लिए राजी हुए। आयुष ने कहा कि, 'पहले हम दोनों अच्छे दोस्त बने फिर रिलेशनशिप में आ गए। एक दिन रात के एक बजे मुझे अर्पिता ने घर बुलाया कि आ जाओ फिल्म देखेंगे। मैंने पहले तो मना कर दिया लेकिन उन्होंने कहा कि भाई सलमान शूटिंग के लिए गए हैं।'

आयुष शर्मा ने आगे कहा कि, 'फिर हम दोनों ने उनके घर में देर रात बिरयानी खाई। मुझे अर्पिता ने कहा था कि सलमान खान घर नहीं आएंगे लेकिन तभी अचानक गेट की घंटी बजी और सलमान भाई आ गए थे। वह जैसे ही आए तो मैं डर गया था कि अब क्या होगा। उन्होंने मुझे देखा और अर्पिता से पूछा कि, ये कौन हैं तभी मैंने बिना झिझक के कहा कि मैं आयुष हूं और उन्होंने कहा, हाय मैं सलमान खान। इसके बाद मैं वहां से देर रात चला गया था और फिर मुझे सलमान ने अगले दिन घर बुलाया।'

आयुष शर्मा ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा कि, 'जब मैं अगले दिन सलमान खान से मिलने उनके घर गया तो उन्होंने मुझसे पूछा तुम क्या करते हो? मैंने कहा कि अभी मैं कुछ नहीं करता हूं मेरे पापा पैसे भेज देते हैं और उन्हीं पैसों पर जी रहा हूं। मेरी ये बात सुनकर सलमान ने अर्पिता से कहा, कहां से ढूंढ़कर लाई हो इसे ये कितना ज्यादा सच बोलता है। उन्हें मेरा ये बात पसंद आई और उन्होंने कहा कि अब दोनों का रिश्ता पक्का कल पापा से मिल लेना।'

आयुष के मुताबिक, उस वक्त दोनों के रिश्ते के बारे में उनके घर वालों को नहीं पता था। इसके बाद आयुष ने अपनी फैमिली को मुंबई बुलाया और अर्पिता से मुलाकात करवाई। दोनों के घर वालों को ये रिश्ता मंजूर था और फिर झटपट शादी हो गई। बता दें कि, आयुष से पहले अर्पिता खान अर्जुन कपूर को डेट कर रही थीं लेकिन ये रिश्ता दो साल में ही खत्म हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+