कैसे हैं 'भाबीजी घर पर हैं' के विभूति नारायण? Aasif Sheikh ने दिया हेल्थ अपडेट, बताया सेट पर क्या हुआ

Aasif Sheikh: मशहूर टीवी सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' में विभूति नारायण मिश्रा का किरदार निभाने वाले मशहूर अभिनेता आसिफ शेख की तबीयत शूटिंग के दौरान अचानक बिगड़ गई। जिसके कारण उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उन्होंने अपनी सेहत को लेकर एक बड़ा बयान जारी किया।

जानकारी के मुताबिक, आसिफ शेख अपने शो की शूटिंग देहरादून में कर रहे थे। इस दौरान एक्टर अचानक बेहोश हो गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, आसिफ शेख ने अपना हेल्थ अपडेट देते हुए कहा, "मैं भाबीजी घर पर हैं की शूटिंग कर रहा था, तभी मेरे पैर में सुन्नपन महसूस हुआ और फिर साइएटिका दर्द की वजह से हालत और खराब हो गई।"

Aasif Sheikh

आशिफ शेख ने आगे कहा, "मुझे व्हीलचेयर पर मुंबई लाया गया और अब डॉक्टरों ने मुझे पूरी तरह बेड रेस्ट की सलाह दी है। मैं 18 तारीख को मुंबई आया और तभी से आराम कर रहा हूं। मेरा इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि एक हफ्ते में मैं दोबारा कैमरे के सामने आ जाऊंगा।"

इससे पहले, इस शो के लेखक मनोज संतोषी का निधन हो गया। वे लिवर कैंसर की जंग लंबे समय से लड़ रहे थे। सुत्रों की मानें तो मनोज का निधन उनके होमटाउन अलीगढ़ में निधन हो गया। उनके परिवार वाले उनके साथ थे। छोटे पर्दे के तमाम बड़े सितारों को इस खबर से तगड़ा झटका लगा और वह सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त कर रहे हैं।

'भाबीजी घर पर हैं' भारतीय टेलीविजन के सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक है। इस शो में रोहिताश्व गौड़, शुभांगी अत्रे और विदिशा श्रीवास्तव भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। आसिफ शेख के करियर की बात करें तो, उन्हें इंडस्ट्री में 30 साल से ज्यादा हो चुके हैं। उन्होंने टीवी सीरियल के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया है जिसमें करण अर्जुन, प्यार किया तो डरना क्या, भारत, यस बॉस शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: टीवी सीरियल Bhabhi Ji Ghar Pr Hain की Neha Pendse कोरोना संक्रमित, कहा- इंट्रोवर्ट होना कभी-कभी फायदेमंद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+