Aashram 3 Part 2 Review: बाबा निराला का होने वाला है ऐसा हाल, सीरीज देखने से पहले पढ़ लें ये रिव्यू
वेब सीरीज- आश्रम 3 पार्ट 2
स्टारकास्ट- बॉबी देओल, त्रिधा चौधरी, अदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, दर्शन कुमार, सचिन श्रॉफ
डायरेक्टर- प्रकाश झा
ओटीटी प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर
स्टार- ***
Aashram 3 Part 2 Review: बॉलीवुड के दमदार एक्टर बॉबी देओल की ब्लॉकबस्टर सीरीज 'आश्रम' के सीजन 3 का नया पार्ट रिलीज हो गया है। इस वेब सीरीज ने पहले सीजन से ही लोगों का एक अलग सा जादू चलाया है। इसका अपना एक अलग ही फैन बेस है।
रिलीज हुई 'आश्रम 3 पार्ट 2' बेव सीरीज
ऐसे में दर्शक इस सीरीज के तीसरे सीजन के नए पार्ट का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जो कि अब खत्म हो गया है। दर्शक वेब सीरीज 'आश्रम 3 पार्ट 2' को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर पर आसानी से देख सकते हैं।

बाबा निराला पर सबसे बड़ा संकट
आपको बता दें कि इस बार सीजन 3 का पार्ट 2 आया है। इस नए पार्ट में बाबा निराला पर सबसे बड़ा संकट नजर आ रहा है। इस सीजन में भी फील वही है जो इसके पुराने सीजन्स में रहा है लेकिन इस बार कहानी काफी आगे बढ़ गई है। अगर आप इस सीरीज के फैन हैं तो ये पार्ट किसी हाल में मिस मत कीजिएगा।
क्या है 'आश्रम 3 पार्ट 2' की कहानी
-बाबा निराला आश्रम की आड़ में अपनी काली दुनिया चला रहा है। इसके लिए वह लड़कियों का इस्तेमाल कर रहा है। बाबा निराला की सताई हुई पम्मी जेल जा चुकी है। बाबा ने उसका रेप किया था लेकिन बाबा ने अपनी ताकत दिखाते हुए पम्मी को जेल भेज दिया है। अब पम्मी को बाबा निराला से बदला लेना है।
-हालांकि पम्मी की वजह से बाबा का साम्राज्य खत्म होने वाला था। इसके बाद बाबा खुद उसे जेल से निकालकर अपने आश्रम में ले आते हैं। इस बार बाबा के साथ एक ऐसा शख्स विश्वासघात करता है जो कोई सोच भी नहीं सकता।
-अब क्या होगा बाबा निराला के साथ, क्या उसका साम्राज्य खत्म हो जाएगा? क्या बाबा की गद्दी पर कोई और बैठ जाएगा? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए आपको आश्रम के सीजन 3 का पार्ट 2 देखना होगा। इसके कुल 5 एपिसोड हैं और एमएक्स प्लेयर पर आप इसे फ्री में देख सकते हैं।
कैसी है वेब सीरीज
-आश्रम के सीजन 3 का पार्ट 2 पहले सारे सीजन्स की तरह ही काफी शानदार है। इसमें वही फील है जिस फील के साथ ये शुरू हुआ था, लेकिन इस बार कहानी तेजी से आगे बढ़ती है।
-इस नए पार्ट में एक भी सीन एक्स्ट्रा नहीं लग रहा है। सीरीज का स्क्रीनप्ले भी काफी अच्छा है और कहानी की रफ्तार काफी तेज है जो कि देखने में काफी अच्छी लग रही है।
-आपको बता दें कि इस पहले सीजन्स में बाबा की काली दुनिया दिखाई जा चुकी है इसलिए इस नए पार्ट में इसे दोबारा दिखाकर ज्यादा वक्त बर्बाद नहीं किया गया है। कहानी एक दम मुद्दे पर आ जाती है। ऐसे में आप एक बार ये सीजन देखना शुरू करेंगे तो खत्म करके ही उठेंगे।
सीरीज के नए पार्ट में शुरुआत में ही एक रीकेप दिया गया है जिससे कहानी को समझने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी और उसके बाद आप पिछले सीजन भी जरूर देखना चाहेंगे। सीरीज के नए यूजर्स को भी इसे देखने में मजा आएगा।
सीरीज की स्टारकास्ट और उनकी एक्टिंग
-कहा जाता है कि बॉबी देओल के डूबते करियर को आश्रम वेब सीरीज ने एक नया मोड़ दिया था और इस किरदार मको उन्होंने बखूबी निभाया है। बॉबी देओल सच में बाबा निराला के किरदार ढल गए हैं। उन्होंने काफी अच्छा काम किया है।
-अदिति पोहनकर ने भी सीरीज में जबरदस्त काम किया है। इस बार वह बॉबी देओल के किरदार पर भारी पड़ गई हैं। उन्होंने अपने किरदार को जबरदस्त तरीके से निभाया है।
-चंदन रॉय सान्याल ने भी एक जबरदस्त काम किया है। इस बार उनका किरदार आगे बढ़ता है और वो अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेते हैं।
-दर्शन कुमार का काम भी काफी अच्छा है। हालांकि इस बार उनका रोल कम है। त्रिधा चौधरी ने भी बड़ा शानदार काम किया है। वह काफी खूबसूरत भी लग रही हैं।
वेब सीरीज का डायरेक्शन
-प्रकाश झा इस वेब सीरीज के डायरेक्टर हैं और उनका शानदार काम हर फ्रेम में नजर आ रहा है। आपको बता दें कि प्रकाश झा का अपना एक स्टाइल है और वो उसे दिखाने में सफल साबित हुए हैं। हर किरदार को उन्होंने सही स्पेस दिया है। हर किरदार को उभरने का मौका भी दिया गया है।
-सीरीज के नए पार्ट में एक भी सीन एक्स्ट्रा नहीं है। पूरी सीरीज में आपको एक बार भी नहीं लगेगा कि आप बोर हो रहे हैं। सधे हुए तरीके से इस सीरीज को बनाया गया है और इसे देखने में बहुत मजा आएगा। कुल मिलाकर इस सीरीज के सीजन 3 के नए पार्ट को जरूर देखें।












Click it and Unblock the Notifications