55 साल की उम्र में आशिक़ी एक्ट्रेस ने की ऐसी हरकत, बुरी तरह से क्यों भड़क उठे फैन?

आशिकी फेम एक्ट्रेस अनु अग्रवाल फिल्मी दुनिया से काफी दूर हैं मगर सोशल मीडिया पर वे फैंस को अपडेट्स देने में कभी पीछे नहीं हटतीं। अकसर वे अपनी लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। मगर हाल ही में एक्ट्रेस ने कुछ कर दिया है, जिसने हर किसी को हैरान करके रख दिया। एक्ट्रेस 55 साल की हैं और उन्होंने इस उम्र में सबको शॉक्ड करके रख दिया है।

आशिकी में अपनी खूबसूरती और मासूमियत से फैंस को दीवाना बनाने वाली अनु अग्रवाल तो आपको याद ही होगी। एक्ट्रेस अब 55 साल की हो चुकी हैं और फैंस के साथ अकसर खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने कुछ हॉट और ग्लैमरस फोटोशूट शेयर किये हैं। जिन्हें देखकर लोगों ने तारीफ कम और ट्रोल करना ज्यादा शुरू कर दिया।

ANu Agarwal

आशिकी गर्ल ने जो तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, वो टॉपलेस हैं। तस्वीरें काफी बोल्ड हैं और इस उम्र में एक्ट्रेस की ये तस्वीरें देख हर किसी के होश उड़ रहे हैं। अनु ने अपनी बॉडी को सिर्फ एक तौलिये से ही कवर किया हुआ है। सेल्फी लेते हुए एक्ट्रेस का लुक काफी बोल्ड लग रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अनु अग्रवाल वैसे तो अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं मगर अचानक एक्ट्रेस को बोल्ड अवतार में देखने के बाद फैंस काफी हैरान हैं। फोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया, आप बाधाओं को दूर करने लिये प्रेयर करते हैं मगर सबसे बड़ी बाधा तो आप खुद होते हैं।

एक्ट्रेस आगे बोलीं कि आप इसे देखने तक से कतराते हैं। मेरी पूरी जिंदगी मेरे जैसी ही सामना करने के बारे में रही है। चाहे सब कितना ही मुश्किल क्यों ना रहा हो। मेरे लिये ये वरदान है। ये आशीर्वाद बन गया। क्या आप भी ऐसा कर सकते हैं? एक शुरुआत करें। अपनी बाधा को दूर करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+