ऐश्वर्या राय की लाडली आराध्या की हो गई शादी? दूल्हा बनकर सजे आर्यन खान, मॉर्फ्ड फोटोज देखकर फैंस का चढ़ा पारा

Aaryan Khan And Aaradhya Bachchan: बॉलीवुड स्टार्स और उनकी फैमिली की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए बॉलीवुड स्टार्स आए दिन अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। लेकिन कई बार इन तस्वीरों की वजह से उन्हें डीपफेक का भी शिकार होना पड़ता है। अब इन सब में उनके बच्चे भी घसीटे जा रहे हैं।

बॉलीवुड स्टार्स से ज्यादा उनके बच्चे लाइमलाइट में रहते हैं। भले ही वह सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं लेकिन उनके तमाम फैन क्लब पेज बने हैं। अब हाल ही में शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान और ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन की तस्वीरों के साथ फैन क्लब ने सारी हदें पार कर दी। इन तस्वीरों में उन दोनों को शादी के जोड़े में देखा जा सकता है।

Aaryan Khan

आर्यन खान और आराध्या बच्चन की कुछ तस्वीरें रेडिट के फैन क्लब पेज में शेयर की गई है जिसमें आर्यन और आराध्या दूल्हा और दुल्हन के रूप में नजर आ रहे हैं। इसे फेक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने मोबाइल पर स्क्रोल कर रहा है और फिर कुछ तस्वीरों में आराध्या और आर्यन शादी के जोड़े में नजर आते हैं।

इस वीडियो में दिखाया गया है कि आराध्या के साथ बच्चन परिवार के सभी सदस्य पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें ऐश्वर्या राय, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी शामिल हैं। इस वीडियो में आराध्या किसी जगह लहंगा पहने नजर आईं तो किसी अपने हाथों में मेहंदी लगवा रही हैं। वहीं आर्य़न खान को शेरवानी में देखा जा सकता है। 12 साल की आराध्या और 26 साल के आर्यन का ये अवतार देख फैंस हैरान रह गए।

बता दें कि ये वीडियो पूरी तरह से फेक है। दोनों की ये तस्वीरें बनाई गई हैं। दोनों की तस्वीरों को इस तरह मॉर्फ्ड करने पर फैंस भड़क गए। लोग सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। बता दें कि, आर्यन खान की बीते कुछ दिनों से लारिसा बोन्सी के साथ नाम जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+