OMG 2 नहीं देख पाए आरुष वर्मा, फिल्म में बने हैं पंकज त्रिपाठी के बेटे, कहा- 'ए' सर्टिफिकेट के चलते मैं.....

OMG 2 Aarush Varma: सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' को कांटे की टक्कर देते हुए अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'ओह मय गॉड 2' भी सिनेमघरों में धूम मचाने में लगी हुई है। हर तरफ इस फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है। हालांकि इस फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दिए जाने के कारण आम लोगों से लेकर कई सेलेब्स तक सेंसर बोर्ड की खूब आलोचना भी कर रहे हैं। इस सर्टिफिकेशन के कारण समाज का एक बड़ा वर्ग इस फिल्म को नहीं देख पा रहा है और सबसे बड़ी बात ये है कि इसी टीनेज वर्ग के लिए ये फिल्म बनाई गई है।

आरुष वर्मा नहीं देख पाए अपनी फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'ओएमजी 2' को 'ए' सर्टिफिकेट मिलने के कारण इस मूवी के एक्टर आरुष वर्मा खुद ये फिल्म थिएटर में जाकर नहीं देख पाए हैं। आपको बता दें कि एक्टर आरुष वर्मा ने 'ओएमजी 2' में पंकज त्रिपाठी के बेटे का रोल निभाया है और ये उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म है।

Aarush Varma

'ओएमजी 2' को 'ए' सर्टिफिकेट मिलने से नाराज
इससे पहले फिल्म 'ओएमजी 2' के डायरेक्टर अमित राय से लेकर इसमें काम करने वाले एक्टर्स जैसे पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार भी मूवी के 'ए' सर्टिफिकेट पर नाराजगी जता चुके हैं। अब 16 वर्षीय एक्टर आरुष शर्मा ने इंडियाटुडे से बातचीत में ओएमजी 2' को मिले 'ए' सर्टिफिकेट पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। आरुष ने कहा है कि उन्हें इस बात का बहुत दुख है क्योंकि ये उनकी पहली फिल्म है। उनके साथ-साथ दोस्तों और परिवार के सभी लोगों की इच्छा थी कि सब लोग एक साथ इसे बड़े पर्दे पर देखें।

आरुष ने कहा- मेरा परिवार उत्साहित था
आरुष वर्मा ने इंटरव्यू में कहा- ये मेरे लिए बहुत ही कष्ट की बात है क्योंकि ये मेरी पहली फिल्म है। मेरा परिवर, मेरे रिश्तेदार और दोस्त हर कोई इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित थे। लेकिन कोई भी इसे थिएटर में जाकर देख नहीं पाया। अगर कोई फिल्म देखता भी है तो उसे पता चलता कि इसका मकसद सभी को सेक्स एजुकेशन के बारे में जागरुक करना है। इस फिल्म में कुछ ऐसे विषयों को लोगों के सामने रखा गया है जो कम उम्र में बच्चों को पढ़ाए जाने जरूरी हैं। ऐसा मुझे भी लगता है।

आरुष ने सेक्स एजुकेशन को कहा बढ़िया
आरुष ने आगे कहा- ये फिल्म सेक्स एजुकेशन के सब्जेक्ट पर बनी है और इसमें सनातन धर्म की भी कुछ चीजें दिखाई गई हैं। फिल्म का मकसद है कि आज की युवा पीढ़ी को सेक्स एजुकेशन और उसकी अहमियत के बारे में सही से जानकारी दी जा सके। लेकिन सेंसर बोर्ड द्वारा 'ए' सर्टिफिकेट दिए जाने से फिल्म का पूरा उद्देश्य ही मर गया है। आरुष वर्मा ने कहा- अगर सीबीएफसी इस फिल्म को 18+ के मतलब से सर्टिफिकेट दे रही है तो इस मूवी को बनाने का मकसद ही खत्म हो गया है।

'ओएमजी 2' ने 7 दिन में किया इतना कारोबार
आरुष वर्मा ने कहा- मेरी बड़ी इच्छा थी कि मैं खुद को एक्टिंग करते हुए बड़े पर्दे पर देखूं लेकिन ऐसा हो ही नहीं पाया क्योंकि सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को ए सर्टिॆफिकेट दिया है। मुझे इस बात से बहुत कष्ट और दुख हुआ है। फिल्म 'ओएमजी 2' के डायरेक्टर अमित राय हैं। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अक्षय कुमार, यामी गौतम और आरुष वर्मा ने काम किया है। इसके अलावा गोविंद नामदेव और अरुण गोविल भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। ये फिल्म गत 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'ओएमजी 2' लोगों को काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म ने 7 दिनों में देशभर में 85.05 करोड़ रुपये का कारोबर किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+