Aarti Chabria दे चुकी हैं बेटे को जन्म, 41 साल में मिसकैरेज के बाद कंसीव हुआ बेबी, बोलीं- 'मैं थक चुकी थी'
Aarti Chabria Pregnancy: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आरती छाबड़िया ने हाल ही में बेबी बंप की वीडियो शेयर किया था। एक्ट्रेस की ये गुड न्यूज शेयर करने के बाद फैंस ने उन्हें खूब बधाई दी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक महीने पहले ही उन्होंने बेटे को जन्म दिया था। ऐसे में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि आखिर उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर क्यों छुपाकर रखी थी।
4 मार्च 2024 को आरती छाबड़िया ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम युवान है। ऐसे में एक्ट्रेस ने हिदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में 41 साल की उम्र में मां बनना उनके लिए आसान नहीं था। साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि बेटे युवान को कंसीव करने से पहले उन्हें मिसकैरेज का सामना करना पड़ा था।

आरती छाबड़िया ने कहा कि, "पास्ट में मैं मिसकैरेज का सामना कर चुकी हूं, जो कि मेरे लिए काफी मु्श्किल था। इसलिए मैं वक्त से पहले इसकी बात नहीं करना चाहती थी, लेकिन मैं इससे पीछे नहीं हट रही क्योंकि ये सामान्य है और आखिरकार, मैं एक इंसान हूं। इस दौरान मैंने कई सारी समस्याएं झेली थी।"
आरती छाबड़िया ने आगे कहा कि, 'लोगों को लगता है कि ये तो एक्ट्रेस है, इसके लिए तो आसान है, पैसा देकर काम हो जाएगा. पर ऐसा नहीं है. प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट की वजह से मेरी बॉडी पर बुरा असर पड़ा था जिसकी वजह से बॉडी की अलग शेप जा रही थी। मैं एक से अधिक साइकल करने के लिए तैयार नहीं थी। मैं पूरी तरह से थक चुकी थी। 41 साल में बच्चा पैदा करना उतना आसान नहीं होता जितना 20 या 30 साल की उम्र में होता है।'
बता दें कि आरती छाबड़िया ने अपने करियर में बहुत कम फिल्में दी हैं। उन्होंने 'आवार पागल दीवाना', 'तुमसे अच्छा कौन है' और 'हे बेबी' जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्हें उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 4' और 'झलक दिखला जा 10' में भी देखा गया था लेकिन साल 2019 में विशारद बीडासी से शादी करने के बाद एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। वह सोशल मीडिया के जरिए ही फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications