'आमिर खान मेरे सबसे अच्छे दोस्त थे लेकिन उन्होंने मेरे साथ....', कंगना रनौत ने एक्टर के बारे में कही ऐसी बात

Kangana Ranaut and Aamir Khan: कंगना रनौत ने बताया कि वह अपने शुरुआती दिनों में आमिर खान को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानती थीं लेकिन बाद में दोनों के बीच सब कुछ बदल गया।

kangana ranaut

Kangana Ranaut and Aamir Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने बड़बोलेपन की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में कंगना रनौत ने टीवी के फेमस रिएलिटी शो सत्यमेव जयते के सेट पर आमिर खान के साथ अपनी पुरानी बातचीत को याद किया। कंगना ने कहा कि वह अपने करियर के शुरुआत में आमिर खान को इंडस्ट्री में अपना 'सबसे अच्छा दोस्त' मानती थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं है। कंगना रनौत ने इस बारे में कई तरह के खुलासे किए हैं।

'आमिर खान मेरे सबसे अच्छे दोस्त थे'
कंगना रनौत ने बताया कि वह अपने शुरुआती दिनों में आमिर खान को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानती थीं लेकिन बाद में दोनों के बीच सब कुछ बदल गया। उन्हें लगता है कि ये बदलाव तब हुआ, जब बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के साथ उनकी जबरदस्त कानूनी लड़ाई के बीच आमिर खान ने अपने को-एक्टर ऋतिक रोशन का समर्थन किया था।

कंगना ने शेयर किया आमिर खान का वीडियो
गत 18 अप्रैल को कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने फैन पेज से एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में कंगना टीवी के रिएलिटी शो सत्यमेव जयते के एक एपिसोड में आमिर खान के साथ नजर आ रही थीं। इस एपिसोड में कंगना ने बताया था कि किस तरह एक युवा लड़की को आइटम नंबर पर डांस करते देखने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में आइटम नंबर करने से साफ मना कर दिया था। इस एपिसोड में वह दीपिका पादुकोण और परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आई थीं।

kangana ranaut

'ऋतिक की वजह से आमिर खान से टूटी दोस्ती'
कंगना रनौत ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- जब मैं आमिर खान को अपना 'सबसे अच्छा दोस्त' मानती थीं। कंगना ने आगे लिखा है- वास्तव में मुझे कभी कभी वो दिन याद आते हैं जब आमिर खान सर मेरे सबसे अच्छे दोस्त थे... जाने कहां गए वो दिन। वो दिन कहां चले गए। इसके बाद कंगना रनौत ने अपने और ऋतिक रोशन के बीच कानूनी लड़ाई के बारे में लोगों के को बताया। कंगना रनौत ने आगे लिखा- एक बात निश्चित है कि उन्होंने मुझे सलाह दी है, मेरी सराहना की है और मेरी पसंद को अच्छा कहा है।

ऋतिक रोशन ने कंगना को फिल्म से निकाल दिया था
आपको बता दें कि 'काइट्स' और 'कृष-3' फिल्मों में एकसाथ काम कर चुके बॉलीवुड के हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन और कंगना रनौत की कथित प्रेम कहानी की खूब चर्चा हुई थी। जनवरी 2016 में कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच विवाद शुरू हुआ था। खबर थी कि फिल्म 'आशिकी-3' को लेकर मेकर्स कुछ नया करना चाहते थे। ऐसे में इस फिल्म में कंगना रनौत और ऋतिक रोशन को कास्ट करने की बात सामने आ रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक रोशन के कहने पर कंगना रनौत को इस फिल्म से निकाल दिया गया था।

kangana ranaut

कंगना और ऋतिक के बीच कानूनी लड़ाई
नए प्रोजेक्ट से कंगना रनौत को बाहर कर देने के बाद एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने ऋतिक रोशन को 'सिली एक्स' कहकर पुकारा था। इस इंटरव्यू के बाद बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने कंगना रनौत को एक लीगल नोटिस भी भेजा था। इस नोटिस में ऋतिक रोशन ने कंगना रनौत से मांग की थी कि वह अपने अफेयर के दावे पर माफी मांगें। हालांकि कंगना ने साफ तौर पर माफी मांगने से इनकार कर दिया था क्योंकि उनका कहना था कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है। ऐसे में दोनों के बीच का विवाद बढ़ता चला गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+