Koffee With Karan 7: अब आमिर खान ने ये क्या कह डाला? फैंस ने बताया ‘दूसरी आलिया भट्ट’
आमिर खान और करीना कपूर हाल ही में करण जौहर के शो कॉफी विद करण में गेस्ट बनकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ऐसा कह दिया कि अब वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं।
मुंबई, 5 अगस्त: फिल्म निर्माता करण जौहर इन दिनों अपने चैट शो कॉफी विद करण के 7वें सीजन को लेकर सुर्खियों में हैं। इस हफ्ते इस चैट शो में आमिर खान और करीना कपूर बतौर गेस्ट पहुंचे। इस दौरान दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कईं बड़े खुलासे किए। साथ ही करण जौहर ने आमिर खान से एक ऐसा सवाल पूछ लिया कि एक्टर अब ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। चलिए जानते हैं कि आमिर खान ने ऐसा क्या कह दिया?

आमिर ने कर दी ऐसी गलती
करण जौहर के शो में जहां बॉलीवुड सेलेब्स की पर्सनल लाइफ को लेकर उनसे कईं सारे सवाल पूछे जाते हैं। तो वहीं शो के दौरान हुए हंसी मजाक में भी कईं बार सेलेब्स ऐसा कुछ कह देते हैं कि वह सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगते हैं। कुछ ऐसा ही आमिर खान के साथ भी हुआ। जब आमिर से पूछा कि इंडियन क्रिकेट टीम के तीन क्रिकेटर्स के नाम बताओ? तो इसका जवाब देते हुए आमिर ने रोहित शर्मा की रोहित शेट्टी से तुलना कर दी।

रोहित शर्मा की रोहित शेट्टी से तुलना
आमिर खान और करीना कपूर के साथ करण जौहर ने शो में एक गेम खेला। इस गेम में करण जौहर के पूछे गए सवालों का जिसे जवाब पता होगा वो सबसे पहले बजर बजाकर इसका जवाब देगा। जब शो में करण जौहर ने पूछा कि इंडियन क्रिकेट टीम के तीन क्रिकेटर्स के नाम बताओ? इसका जवाब आमिर खान देते हुए पहले विराट कोहली का नाम लिया। इसके बाद उन्होंने रोहित शर्मा की जगह रोहित शेट्टी कह दिया जो कि एक फिल्म निर्माता हैं। जिसे सुनने के बाद करण जौहर और करीना कपूर हैरान रह गए थे। तभी आमिर खान को अहसास होता है और वो तुरंत रोहित शर्मा कहते हैं।
आमिर खान की ऐसे फिसली जुबान
आमिर खान यहीं नहीं थमे वह एक बार फिर करण जौहर के सवाल का जवाब देते हुए कंफ्यूज हो जाते हैं। जब करण जौहर ने आमिर से पूछा कि, अक्षय कुमार की 2 फिल्मों के नाम बताओ। इसका पहला जवाब देते हुए आमिर ने कहा, खिलाड़ी। वहीं दूसरा जवाब देते हुए उनकी जुबान एक बार फिर फिसल जाती है और वो कहते हैं कि, सुपर 30। बता दें कि, सुपर 30 फिल्म अक्षय कुमार की नहीं बल्कि ऋतिक रोशन की फिल्म थी।

एक्टर को कहा दूसरी आलिया भट्ट
अब आमिर खान की ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वहीं फैंस उनहें लगातार ट्रोल भी कर रहे हैं। कुछ ने तो उन्हें दूसरी आलिया भट्ट तक कह दिया। क्योंकि आलिया भट्ट भी ऐसे जवाबों से ट्रोलर्स के निशाने पर आईं हैं।

इस दिन रिलीज होगी आमिर खान की फिल्म
वहीं बात करें आमिर खान की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा की तो ये 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर और मोना सिंह मुख्य किरदार में नजर आएंगी। फैंस आमिर खान की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications