आमिर खान ने दी रूसो ब्रदर्स को डिनर पार्टी, देसी डिश से तैयार कराया मेन्यू
द ग्रे मैन के मशहूर निर्देशक रूसो ब्रदर्स फिल्म का प्रमोशन करने के लिए भारत आए।। आमिर खान ने बीती रात रूसो ब्रदर्स और धनुष को अपने घर डिनर के लिए इनवाइट किया।
मुंबई,21 जुलाई: 'द ग्रे मैन' फिल्म के प्रमोशन के लिए रूसो ब्रदर्स इन दिनों भारत आए हुए हैं। इस फिल्म से भारतीय कनेक्शन मशहूर अभिनेता धनुष का है। जो कि इस फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगे। बीती रात इस फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर रखा गया। जिसे धनुष और रूसो ब्रदर्स ने होस्ट किया। इस दौरान बॉलीवुड के कईं बड़े सितारे भी शामिल हुए। इस प्रीमियर पर रूसो ब्रदर्स ने अभिनेता आमिर खान को भी इनवाइट किया था लेकिन वह फिल्म लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशन में इन दिनों व्यस्त हैं जिस वजह से वह नहीं शामिल हो पाए।

आमिर खान ने रूसो ब्रदर्स को दी डिनर पार्टी
ऐसे में आमिर खान ने फैसला किया कि, वह खुद रूसो ब्रदर्स और धनुष को अपने घर डिनर के लिए इनवाइट करेंगे और उन्होंने ऐसा किया भी जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस खास मौके पर आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव भी शामिल हुईं। इसके अलावा धनुष लुंगी और शर्ट पहने अपने पारम्परिक दक्षिण भारतीय लिबास में शामिल हुए।
आमिर ने बुलाए थे गुजराती शेफ
इस डिनर पार्टी में आमिर खान ने रूसो ब्रदर्स के लिए गुजराती व्यंजन तैयार करवाए। सुत्रों के मुताबिक उन्होंने इसके लिए मशहूर गुजराती शेफ को भी इनवाइट किया। जिससे वह इन मेहमानों को गुजराती खाने का टेस्ट करवा सकें। अब इस खास मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है।
आमिर खान का वर्कफ्रंट
वहीं आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ एक बार फिर बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर स्क्रीन शेयर करेंगी। आखिरी बार दोनों को फिल्म 3 इडियट्स में देखा गया था। जो कि, बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। अब देखना होगा कि, इस फिल्म इन दोनों की कैमिस्ट्री क्या कमाल कर पाएगी।












Click it and Unblock the Notifications