एक्स वाइफ रीना दत्ता संग स्पॉट हुए Aamir Khan, वीडियो देख फैंस बोले- "ये दोनों मां बेटा लग रहे हैं'

आमिर खान को उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता के साथ स्पॉट किया गया। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Aamir Khan With Reena Dutta: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने इन दिनों फिल्मों से ब्रेक लिया है। लेकिन इसके बावजूद वह किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से वह फातिमा सना शेख संग रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच हाल ही में उन्हें पहली पत्नी रीना दत्ता के साथ स्पॉट किया गया।

आमिर खान भले ही अपनी दोनों पत्नियों से अलग हो चुके हैं लेकिन आज भी वह अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। अक्सर वह किरण और रीना के साथ स्पॉट किए जाते हैं। अब बुधवार की शाम आमिर खान अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता के साथ मुंबई के बांद्रा में एक जूलरी शॉप पर स्पॉट हुए। दोनों ने पैपराजी को देख एकसाथ जमकर पोज दिए। अब आमिर खान और उनकी एक्स वाइफ की ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Aamir Khan

मालूम हो कि 3 जनवरी को आमिर और रीना की बेटी आइरा की शादी है। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों इसी सिलसिले में जूलरी की शॉप पर आए थे। वीडियो में एक्स कपल की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली। वहीं लुक की बात की जाए तो आमिर खान और रीना दत्ता बेहद ही सिंपल लुक में नजर आए। दोनों का सादगी अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है।

आमिर खान और रीना दत्ता की ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो फैंस भी खूब सारे कमेंट करने लगे। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, अगर इतना ही अच्छा बॉन्ड है तो तलाक क्यों लिया? वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'पत्नी से इतना प्यार था ही तो उसे छोड़ा क्यों?' एक ने लिखा, "मां बेटा लग रहे हैं।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "ये तो आमिर खान की मदर जैसी लग रही है।" इस तरह से लोग एक्स कपल को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

आपको बता दें कि, आमिर खान और रीना दत्ता की शादी साल 1989 में हुई थी। लव मैरिज के बावजूद इनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और साल 2002 में अलग हो गए। इसके बाद आमिर खान ने साल 2005 में किरण राव से शादी की। लेकिन इन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और साल 2021 में तलाक का फैसला किया। हालांकि अलग होने के बाद भी आमिर खान अपने घर के हर इवेंट में दोनों पत्नियों को जरूर इनवाइट करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+