आमिर खान का किरण राव चोरी-छुपे कर रहे थे डेट? Ex वाइफ ने बताया रीना दत्ता से क्यों हुआ था तलाक
Kiran Rao Aamir Khan Love Story: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव इन दिनों फिल्म लापता लेडीज को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को फैंस की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच उन्होंने आमिर खान संग रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी और बताया कि कैसे और कब दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी।
बता दें कि, किरण राव को हमेशा से आमिर खान की पहली शादी टूटने की वजह से ट्रोल किया जाता है। हालांकि ऐसा कुछ नहीं है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जाता है कि किरण और आमिर फिल्म लगान के सेट पर मिले थे जिसके बाद आमिर और रीना दत्ता के रिश्ते में खटास आ गई थी और दोनों का तलाक हो गया था। लेकिन अब खुद किरण राव ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि वह आमिर के साथ कब रिलेशनशिप में आई थीं।

जूम को दिए इंटरव्यू में किरण राव ने बताया कि उनकी आमिर खान से पहली मुलाकात फिल्म स्वदेस की शूटिंग के दौरान हुई थी। उन दिनों एक्टर फिल्म मंगल पांडे की शूटिंग में व्यस्त थे। उन्होंने कहा कि, 'हम आशुतोष गोवारिकर के साथ कुछ कमर्शियल्स शूट कर रहे थे। इसके बाद ही मेरी और आमिर की बातचीत शुरू हुई थी। तब फिल्म लगान को 3 से 4 साल हो चुके थे।'
किरण राव ने आगे कहा कि, फिल्म लगान के दौरान हम दोनों बहुत मुश्किल से ही बात करते थे। तब मैं किसी और के साथ रिलेशनशिप में थी। इस फिल्म के बाद कई सालों तक हम दोनों एक दूसरे के टच में नहीं थे। मैं और आमिर साल 2004 में रिलेशनशिप में आए थे। तब हर किसी को लगने लगा था कि इसी वजह से उनका तलाक हुआ था लेकिन ये बात सच नहीं है।
बता दें कि, आमिर खान का पहली पत्नी रीना दत्ता से साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म लगान के बाद तलाक हो गया था। इसके बाद उनकी लाइफ में किरण राव आईं और दोनों ने साल 2005 में शादी कर ली। लेकिन एक्टर की ये शादी भी नहीं टिक पाई और साल 2021 में कपल ने तलाक ले लिया था। हालांकि दोनों पत्नियों से अलग होने के बाद भी आमिर खान उनसे अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications