फिल्मों के रीमेक कल्चर और ट्रोलिंग पर आमिर खान ने की बात, बोले- 'मुझे इससे दिक्कत नहीं'

Aamir Khan On Remake Films: आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म सितारे जमीन पर की रिलीज के इंतजार में हैं। ये फिल्म 20 जून को रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है। आमिर की इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। दर्शकों से इसे मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर ये बहस छिड़ गई की फिल्म सीन टू सीन कॉपी है। जिसके बाद आमिर खान को ट्रोल भी किया जाने लगा।

ये फिल्म चैंपियंस का रीमेक है। जिसे आमिर हिंदी में बना रहे हैं। अब आमिर ने एक इंटरव्यू में रीमेक और ट्रोलिंग पर खुलकर बात की है। साथ ही उन्होंने दर्शकों को एक सलाह भी दी है।

Aamir Khan On Remake Films

राज शमानी से बात करते हुए आमिर ने कहा, लाल सिंह चड्ढा के बाद मुझे फिर कई लोगों ने बोला कि आप फिर रीमेक बना रहे हो। लाल सिंह में आपकी खूब ट्रोलिंग हुई कि आपने रीमेक बनाई रीमेक बनाई। लेकिन क्या है मैं थोड़ पागल टाइप का आदमी हूं। मुझे प्रैक्टिकल चीजें समझ में नहीं आती हैं। मुझे कोई दिक्कत नहीं है रीमेक करने में। मुझे नहीं लगता है कि मेरी क्रिएटिविटी कम हो रही है। क्योंकि मैं अपने लिए नया काम कर रहा हूं। ये कहानी किसी और ने बनाई है, मैं इसे अपना नजरिया दे रहा हूं। शेक्सपियर के नाटक लोग आज तक करते हैं। थिएटर में नंबर वन प्ले राइटर शेक्सपियर है, दुनिया भर में। हर भाषा में आज तक शेक्सपियर करते हैं। इसके लिए हम लोग वाह, वाह करते हैं। क्यों भाई, रीमेक है वो बंद करो। आप अपना नाटक लिखो ना। शेक्सपियर को क्यों कर रहे हो आप लोग। 400 साल हो गए, वही कर रहे हो। जब हम उसके प्ले करते हैं तो एक दूसरे की तारीफ करते हैं।

आमिर ने आगे कहा, वो भी तो रीमेक है ना भाई। कहानी किसी और ने लिखी है, हजार लोग कर चुके हैं। आप दोबारा करोगे, फिर से छापोगे। ये गलत सोच है। शेक्सपियर को मैं दोबार कर रहा हूं तो इसमें मैं अपनी जान डाल रहा हूं। रीमेक्स का ये जो डिस्कशन है, मुझे बहुत फिजूल लगता है। मैं इस पर विश्वास नहीं करता हूं। मैं जब गजनी कर रहा हूं, वो तो तमिल में बन चुकी है। मुरुगदास बना चुका है तमिल में गजनी। नहीं, मैं अपनी नजर से कर रहा हूं। मेरी ऑडियंस के लिए मैं अपनी एनर्जी डालकर रहा हूं। मुझे लगता है कि मेरा काम उससे अलग है। उसने जो बनाया वो अच्छा बनाया, मैं नहीं कह रहा कि गलत बनाया। लेकिन हमने जो बनाया उसमें एक अलग क्विलिटी आती है। रीमेक में इतनी दिक्कत है तो फिर वो शेक्सपियर बंद करो ना यार। सबसे पुराना रीमेक तो वो है भाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+