तीसरी शादी की खबरों के बीच आमिर खान के लिए PAK से आया एक्‍ट्रेस का पैगाम, कही दिल की बात

नई दिल्‍ली, 23 नवंबर। बॉलीवुड एक्‍टर आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फिर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि दूसरी पत्‍नी किरण राय से तलाक लेने के बाद आमिर खान अब अपनी किसी को-स्टार के साथ तीसरी शादी करने की प्‍लानिंग कर रहे हैं। एक्‍टर की तीसरी शादी चर्चा के बीच आमिर खान को लेकर अब पाकिस्‍तानी एक्‍ट्रेस सनम सईद ने अपने दिल की बात कही है। जो बात सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।

आमिर खान को लेकर इच्‍छा जाहिर की

आमिर खान को लेकर इच्‍छा जाहिर की

बता दें सनम सईद वो ही टेलीविजन एक्‍ट्रेस हैं जिनका जिंदगी गुलजार है टीवी सीरियल जबरदस्‍त हिट हुआ था। पाक टीवी एक्‍ट्रेस सनम सईद का ये पहला सीरियल था। अब उनका अपकमिंग शो कातिल हसीनों के नाम जल्‍द शुरू होने वाला है। इस शो के प्रमोशन के लिए आयोजित प्रेस कान्‍फ्रेंस में सनम ने बॉलीवुड फिल्‍मों के सुपरस्‍टार आमिर खान को लेकर अपनी इच्‍छा जाहिर की है।

अ‍ामिर खान के लिए सनम ने कही दिल की बात

अ‍ामिर खान के लिए सनम ने कही दिल की बात

हिट टेलीविजन शो 'जिंदगी गुलजार है' से अपने करियर की शुरूआत करने वाली पाकिस्तानी एक्‍ट्रेस सनम सईद ने कहा वो बॉलीवुड स्टार आमिर खान के साथ काम करना चाहती हैं। उन्‍होंने मीडिया के सामने खुलकर कहां मैं भारतीय फिल्मों में काम करने के लिए तैयार हूं, लेकिन टेलीविजन में काम नहीं करना चाहती, मुझे सीमा के इस तरफ ही टीवी पसंद है।

Recommended Video

    Aamir Khan करने वाले हैं तीसरी शादी?, बॉलीवुड को-स्टार को बनाएंगे दुल्हन! | वनइंडिया हिंदी
    आमिर के लिए सनम के बोली ये बात

    आमिर के लिए सनम के बोली ये बात

    पाक एक्‍ट्रेस सनम ने कहा मैं अब कई तरह की फिल्में करना चाहती हूं। अब मैं भारतीय फिल्मों में भी अभिनय करना चाहती हूं, लेकिन सबसे पहले आमिर खान ऐसे शख्‍स हैं जिनके साथ मैं भारतीय फिल्‍मों में काम करना पसंद करूंगी।

    अब भारतीयों को पता चला है कि हम पाकिस्‍तानी कैसे दिखते हैं

    अब भारतीयों को पता चला है कि हम पाकिस्‍तानी कैसे दिखते हैं

    भारत में ओटीटी प्‍लेटफार्म पर पाकिस्तानी कंटेंट की लोकप्रियता के बारे में बात करते हुए सनम ने कहा हमने तो उनकी फिल्में देखी हैं इसलिए हमें पता है कि भारत कैसा दिखता है, लेकिन वे अभी तक नहीं जानते थे कि हम पाकिस्‍तानी कैसे दिखते हैं और हमारा जीवन कैसा है। यह कंटेंट उनके लिए आंखें खोलने वाला है, उन्‍हें पता चल चुका है कि हम एक जैसे दिखते हैं, एक जैसा खाना खाते हैं, हम व्यावहारिक रूप से भाई-बहन हैं।

     वे अब जानते हैं कि पाकिस्तानी उन्‍हीं की तरह दिखते हैं

    वे अब जानते हैं कि पाकिस्तानी उन्‍हीं की तरह दिखते हैं

    सनम ने अपने इंटरव्‍यू में कहा

    ओटीटी प्लेटफॉर्म ने हमें वह आजादी दी है, जहां पाबंदियां और राजनीति सभी अलग-अलग हैं, और हम अपने शो के जरिए भारतीय दर्शकों तक पहुंच सकते हैं और उनकी प्रतिक्रिया जबरदस्त रही है। वे अब जानते हैं कि पाकिस्तानी उन्‍हीं की तरह दिखते हैं, हमारी तरह बात करते हैं, बस उर्दू में थोड़ा बेहतर बोलते हैं।

    सनम ने बताया कब शुरू हो रहा उनका अपकमिंग शो

    सनम ने अपने अपकमिंग सीरियल कातिन हसीनों के नाम' में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए बताया कि इसमें उनकी भूमिका अपनी रियल लाइफ से बिलकुल अलग है। उन्‍होंने कहा मुझे आसानी से गुस्‍सा नहीं करती लेकिन मैं कोई किरदार निभा रही होती हूं तो उस रोल के लिए उन भावनाओं को लाना पड़ता है। उन्‍होंने बताया कि वास्‍तविक जीवन में मैं एक बहुत ही साधारण लड़की हूं। सनम ने बताया ये शो एक एंथोलॉजी है जिसमें सात महिलाओं की कहानियों हैं, जो समाज के सामने घुटने नहीं टेकती हैं और अपना भाग्य खुद बनाती हैं। इसके छह पार्ट हैं और 10 दिसंबर से Zee5 पर शुरू होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+