आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा वैलेंटाइन डे पर नहीं होगी रिलीज, जानें वजह
नई दिल्ली, 17 नवंबर। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के फैंस को उनकी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। पहले ये फिल्म क्रिसमस 2020 रिलीज़ होने वाली थी लेकिन ये कहा गया कि ये नए साल पर वेलेंटाइन पर रिलीज होगी लेकिन अब इस तारीख को भी आगे टाल दिया गया है। अब बताया जा रहा है कि आमिर खान की ये फिल्म 2022 के मध्य में रिलीज़ होगी।

पीपिंग मून डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, वैलेंटाइन डे स्लॉट को अब एक बड़े प्रोडक्शन बैनर के लिए बुक कर लिया गया है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि एक्टर की ए-लिस्टर रिलेशनशिप ड्रामा फिल्म है। ये कौन सी फिल्म है इसकी घोषणा नहीं हुई है।
हालांकि फिल्म से संबंधित लोगों ने बताया लाल सिंह चड्ढा के पोस्ट-प्रोडक्शन में काफी समय लगेगा। इसके पोस्ट-प्रोडक्शन में बहुत काम बाकी है और यह किसी भी तरह से फरवरी रिलीज़ नहीं हो सकती है। यह एक बड़े कैनवास पर बनी फिल्म है और इसके लिए कम से कम छह महीने के पोस्ट-प्रोडक्शन काम की आवश्यकता होती है।
उन्होंने कहा आमिर खान और फिल्म निर्माता फिल्म की क्वालिटी से समझौता नहीं करना चाहते हैं और इसलिए सभी ने मिलकर विचार करने के बाद इसे फिर से 2-3 महीने के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। हालांकि, नई रिलीज की तारीख अभी तय नहीं हुई है।Kylie Jenner ने प्रेगनेंसी की हालत में शेयर की ये नग्न फोटो, सुहाना खान ने दिया रिएक्शन
अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित लाल सिंह चड्ढा फिल्म 1994 में आई हॉलीवुड मूवी 'फॉरेस्ट गम्प' की हिंदी रीमेक है। जिसमें टॉम हैंक्स और रॉबिन राइट ने रोल निभाया है। मालूम हो कि कोरोनावायरस महामारी के कारण फिल्म की शूटिंग लंबे समय तक रोक दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications