आमिर खान की बेटी आयरा के अलावा इन एक्‍ट्रेस का भी आया अपने जिम ट्रेनर पर दिल

आमिर खान की बेटी आयरा खान के अलावा देवोलीना भी अपने जिम ट्रेनर को दिल दे चुकी हैं। फिगर बनाते हुए जिम ट्रेनर के प्‍यार में पड़ जाने वाली लिस्‍ट में सुष्मिता सेन का नाम भी शुमार है।

ayra khan

आमिर खान की इकलौती बेटी आयरा खान जल्‍द ही अपने प्रेमी नूपुर शिखरे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। नूपुर शिखरे आयरा खान के जिम ट्रेनर थे और उनसे जिम की ट्रेनिंग लेते हुए आयरा खान अपना दिल दे बैठी थीं। लंबे समय से दोनों लिव इन रिलेशन में थे और अब फाइनली इंगेजमेंट कर चुके हैं और उम्‍मीद की जा रही है दोनों जल्‍द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आमिर खान की लाडली आयरा खान अकेली नहीं हैं जिन्‍होंने जिम ट्रेनर को अपना दिल दे बैठीं हैं, ऐसी और भी बॉलीवुड की एक्‍ट्रेस हैं।

देवोलीना ने की है जिम ट्रेनर जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख से शादी

देवोलीना ने की है जिम ट्रेनर जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख से शादी

अभी हाल ही में टीवी शो साथ निभाना साथिया फेम एक्‍ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी, जिन्‍हें गोपी बहू के किरदार में खूब पॉपुलर्टी मिली। देवोलीना ने दिसंबर महीने में अचानक अपने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख से शादी कर अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया था। हालांकि लोग देवोलीना का उनके साथ सीरियल कर रहे को एक्‍टर से अफेयर के दावे कर रहा था। लेकिन देवालीना ने धर्म के बंधन को तोड़ते हुए अपने मुस्लिम ट्रेनर को दिल दे बैठी और शादी रचा लिया। मुस्लिम लड़के से शादी करने पर देवोलीना बहुत ट्रोल भी हुई थीं।

सुष्मिता सेन इस शख्‍स को दिल दे बैठी थीं

सुष्मिता सेन इस शख्‍स को दिल दे बैठी थीं

आमिर खान की बेटी आयरा खान और देवोलीना के अलावा पूर्व विश्‍व सुंदरी सुष्मिता सेन का भी इस लिस्‍ट में शुमार है जो अपना फिगर बनाते- बनाते अपने मॉडल जिम ट्रेनर को दिल दे बैठी थी। रोहनम शॉल थे तो मॉडल लेकिन सुष्मिता सेन के लिए वो जिम ट्रेनर थे।

सुस्मिता रोहनम का हो चुका है ब्रेकअप, लेकिन अभी साथ आते हैं नजर

सुस्मिता रोहनम का हो चुका है ब्रेकअप, लेकिन अभी साथ आते हैं नजर

सुष्मिता के कई वीडियो जिम में एक्‍सरसाइज करते हुए रोहनम के साथ वायरल भी हुए थे। हालांकि बीते साल सुष्मिता का रोहनम से ब्रेकअप हो गया और रोहनम जो पहले सुष्मिता के साथ ही उनके घर में रह रहे थे वो ब्रेकअप के बाद घर छोड़कर चले गए थे। वहीं पिछले दिनों ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ अपनी बड़ी ही क्‍लोज फोटोज शेयर करते हुए उनके साथ अपने रिलेशनशिप का ऐलान कर दिया था हालांकि सुष्मिता ने इस दावे से सिरे से इंकार कर दिया था।

आयरा जब डिप्रेशन से जूझ रही थीं तब हुई थी नूपुर शिखरे से मुलाकात

आयरा जब डिप्रेशन से जूझ रही थीं तब हुई थी नूपुर शिखरे से मुलाकात

अक्‍टूबर 2022 में नुपुर शिखरे ने आयरा को शादी के लिए प्रपोज किया था। आयरा आार नूपुर शिखरे की मुलाकात लॉकडाउन में हुई थी। उस समय आमिर खान की बेटी डिप्रेशन से जूझ रही थी। उसी समय इन दोनों की मुलाकात हुई और दोनों में प्‍यार हो गया और दोनों साथ रहने लगे। नूपुर शिखरे बॉलीवुड सेलिब्रेटीज के ट्रेनर है। आयरा से पहले नूपुर शिखरे आयरा के पापा आमिर खान के ट्रेनर थे। इसके अलावा सुष्मिता सेन के भी नूपुर शिखरे ट्रेनर रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+