आमिर खान ने खोला राज, बताया तलाक के बाद ऐसे हैं अपनी एक्स वाइफ से संबंध
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने हाल ही में खुलासा कर बताया कि तलाक लेने के बाद उनका अपनी दोनों एक्स वाइफ के साथ कैसा रिश्ता है।
मुंबई, 3 अगस्त: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में आमिर खान ने अपनी एक्स वाइफ किरण राव के साथ 15 साल की शादी को खत्म कर तलाक लेने का फैसला किया था। इससे पहले उन्होंने रीना दत्ता से अपना रिश्ता खत्म किया था। अब एक्टर ने खुद खुलासा कर बताया कि दोनों पत्नी के साथ तलाक लेने के बाद उनका कैसा संबंध है?

आमिर खान ने किया बड़ा खुलासा
इन दिनों आमिर खान अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में हैं। फिलहाल एक्टर फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। अब इसी के लिए अभिनेता जल्द ही अपनी सह कलाकार करीना कपूर के साथ फिल्म निर्माता करण जौहर के शो कॉफी विद करण के अगले एपिसोड में नजर आएंगे। इस एपिसोड में आमिर खान अपनी एक्स वाइफ किरण राव और रीना दत्ता के साथ मौजूदा रिश्ते पर बात करेंगे।

बताया अपनी एक्स वाइफ से कैसा है संबंध
शो में आमिर ने इस रिश्ते का खुलासा कर कहा कि, 'मेरे दिल में उन दोनों के लिए बहुत सम्मान और इज्जत है। हम लोग हमेशा परिवार ही रहेंगे।' ऐसी खबरें आती हैं कि, तलाक के बाद उनके रीना दत्ता और किरण राव के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ गई है। हालांकि इस बारे में बात करते आमिर ने साफ कहा कि, 'चाहें हम कितने भी बिजी रहें, लेकिन हम सभी हफ्ते में एक बार एक दूसरे से मिलते हैं। हमारे बीत एक दूसरे के लिए सच्ची केयर, प्यार और रिस्पेक्ट है।'

रीना दत्त से हुए थे अलग
आपको बता दें किस साल 1986 में आमिर खान और रीना दत्ता की शादी हुई थी। दोनों के बीच बेशुमार प्यार था। लेकिन साल 2002 में दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया। पहली पत्नी से आमिर खान के दो बच्चे भी हैं। जिनका नाम जुनैद और आइरा है। तलाक के कुछ साल बाद आमिर खान ने एक बार फिर शादी करने का फैसला किया।

किरण राव से की थी शादी
आमिर खान ने साल 2005 में किरण राव से शादी कर ली थी। इन दोनों की मुलाकात फिल्म लगान के सेट पर हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच करीबी बढ़ी और दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला किया। लेकिन दोनों के बीच बढ़ती खटास के कारण दोनों ने 15 साल की शादी को खत्म कर तलाक लेने का फैसला किया।

आमिर खान की अपकमिंग फिल्म
वहीं आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, इन दिनों अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसे अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर और मोना सिंह भी दिखाई देंगी।












Click it and Unblock the Notifications