Aamir Khan की भतीजी के साथ हुई गंदी हरकत? वल्गर वीडियो वायरल, क्या हुई बात? क्या करती हैं जैन मैरी खान?
Aamir Khan Niece Zayn Marie Khan: साउथ के फेमस एक्टर अदिवि शेष (Adivi Sesh) और बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrual Thakur) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'डकैत' (Dacoit) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। ट्रेलर रिलीज के बाद जहां फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है, वहीं इसी दौरान एक नया विवाद सामने आ गया है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। ये विवाद फिल्म की स्टारकास्ट से जुड़ी एक्ट्रेस जैन मैरी खान से जुड़ा हुआ है।
कैमरा एंगल पर उठा सवाल, यूजर्स ने जताई नाराजगी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'डकैत' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान एक्ट्रेस जैन मैरी खान की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। इन विजुअल्स में कैमरे के एंगल को लेकर यूजर्स ने कड़ी आपत्ति जताई है।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की गरिमा पर उठ रहे सवाल
लोगों का आरोप है कि जिस तरह से कैमरे का फोकस रखा गया, वह अनावश्यक रूप से ग्लैमरस और आपत्तिजनक था। कई यूजर्स ने इसे अशोभनीय और मर्यादा के खिलाफ भी बताया है। फिलहाल सोशल मीडिया पर ये बहस तेज हो गई है कि किसी एक्ट्रेस को इस तरह पेश करना न सिर्फ अनप्रोफेशनल है बल्कि ये एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की गरिमा पर भी सवाल खड़े करता है।
इवेंट में जैन मैरी खान का लुक बना चर्चा का विषय
-इवेंट के दौरान जैन मैरी खान डिजाइनर साड़ी और डीप नेक कॉर्सेट ब्लाउज में नजर आई थीं। उनका लुक ग्लैमरस जरूर था लेकिन विवाद की जड़ उनके कपड़े नहीं बल्कि कैमरे का एंगल बन गया।
'फैंस का मानना है कि कलाकारों की पर्सनैलिटी और काम को दिखाने के बजाय इस तरह के शॉट्स लेना गलत है। कई लोगों ने इसे 'ऑब्जेक्टिफिकेशन' का उदाहरण बताते हुए मीडिया की जिम्मेदारी पर सवाल भी उठाए है। फिलहाल जैन मैरी खान का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
क्या है फिल्म 'डकैत' की कहानी?
विवाद से इतर अगर फिल्म की बात करें तो डकैत एक एक्शन-क्राइम ड्रामा मूवी है, जिसमें रोमांस और इमोशनल ट्विस्ट भी देखने को मिलता है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि मूवी की कहानी दो प्रेमियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक साथ जिंदगी बिताने का सपना देखते हैं। हालांकि अचानक उनकी जिंदगी में एक ऐसा हादसा होता है, जो सब कुछ बदल देता है और कहानी को एक गहरे संघर्ष और बदले की दिशा में ले जाता है।
कौन हैं जैन मैरी खान?
-जैन मैरी खान फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह निर्देशक मंसूर खान की बेटी और सुपरस्टार आमिर खान की भतीजी हैं। आपको बता दें कि मंसूर खान ने 'कयामत से कयामत तक', 'जो जीता वही सिकंदर' और 'अकेले हम अकेले तुम' जैसी यादगार फिल्मों का निर्देशन किया है।
-जैन मैरी खान का जन्म मुंबई में हुआ है और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की थी। बाद में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।
OTT से बनाई पहचान, फिल्मों में भी दिखाया दम
-जैन मैरी खान ने साल 2020 में नेटफ्लिक्स की फिल्म 'मिसेज सीरियल किलर' से एक्टिंग में डेब्यू किया। इसके बाद वह 'फील्स लाइक इश्क' और 'मोनिका,ओ माय डार्लिंग' जैसी प्रोजेक्ट्स में नजर आई थीं।
-एक्ट्रेस ने 'मेड इन हेवन', 'इलिगल-जस्टिस' और 'आउट ऑफ ऑर्डर' जैसी वेब सीरीज में भी अपने अभिनय का दम दिखाया है, जहां उनके किरदारों को आलोचकों से सराहना मिली।
जैन मैरी खान की शादी और तलाक की चर्चा
जानकारी के अनुसार साल 2021 में जैन मैरी खान ने अलीबाग में एक निजी समारोह में एक्टर आकाश मोहिमेन से शादी की थी। हाल के दिनों में उनकी शादी को लेकर तलाक की अफवाहें भी सामने आई थीं, जिन पर एक्ट्रेस ने साफ कहा था कि ये उनका निजी मामला है और लोगों को इस पर सार्वजनिक टिप्पणी करने से बचना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा था कि समाज को निजी जिंदगी के बजाय गंभीर सामाजिक मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।
फिल्म 'डकैत' की टीम ने नहीं की कोई टिप्पणी
इस पूरे विवाद पर अब तक फिल्म 'डकैत' की टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल ये जरूर दिखाते हैं कि दर्शक अब कंटेंट के साथ-साथ प्रस्तुति के तरीके को लेकर भी काफी सजग हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications