'लापता लेडीज' में रवि किशन करना चाहते थे आमिर खान, एक्टर ने दिया था ऑडिशन, लेकिन सिर्फ इस कारण हो गए बाहर

Laapata Ladies: किरण राव के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' की आस्कर 2025 में एंट्री हुई है। इस फिल्म को फैंस ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया था। अगर स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें, प्रतिभा रांटा, नितांशी गोयल, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम और रवि किशन ने अहम भूमिका निभाई थी।

फिल्म लापता लेडीज में सभी कलाकारों ने अपना रोल बखूबी निभाया था। लेकिन इस फिल्म में रवि किशन के रोल के लिए पहले आमिर खान ने ऑडिशन दिया था हालांकि वह रिजेक्ट हो गए थे। खुद आमिर ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था।

Aamir Khan

एबीपी माझा कार्यक्रम में आमिर खान ने बताया था कि वह रवि किशन का रोल निभाना चाहते थे। एक्टर ने कहा था कि, 'मुझे फिल्म की कहानी काफी पसंद आई थी। इसमें एक बहुत अच्छा रोल था मैंने सोचा था कि कहानी किरण को पेश करूंगा तो उन्हें पसंद आएगी। मैं फिल्म के लिए एक रोल निभाना चाहता था लेकिन किरण ने ये कहकर मना कर दिया कि मैं बड़ा स्टार हूं और ये एक छोटी फिल्म है।'

आमिर खान ने आगे कहा कि, 'मैंने किरण से अनुरोध किया कि कम से कम मुझे एक स्क्रीन टेस्ट देने दो, देखते हैं क्या मैं रोल में सूट होता हूं या नहीं, इसलिए मैंने स्क्रीन टेस्ट दिया। किरण को मेरा टेस्ट पसंद भी आया था लेकिन हमें बाद में लगा कि किसी भी हालत में मुझे फिल्म में नहीं होना चाहिए।'

आमिर तो फिल्म लापता लेडीज में पुलिस वाले रोल के लिए अपने अपीयरेंस में पूरी तरह बदलाव करने को तैयार थे लेकिन निर्देशक ने उन्हें मना कर दिया था। आमिर खान के बाद रवि किशन का ऑडिशन लिया गया था और वह सेलेक्ट हो गए थे। एक्टर को पुलिस रोल में काफी पसंद किया गया। लापाता लेडीज़ को काफी पॉजिटिव रिव्यू मिला था। आप ये फिल्म ओटीटी नेटफ्लिक्स पर भी देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Laapataa ladies for Oscar 2025: 'ऑस्कर' की रेस में उतरी लापता लेडीज,जानें फिल्म की स्टारकास्ट, फीस के बारे में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+