'आमिर खान का नाजायज बच्चा है', भाई फैसल खान का चौंकाना वाला खुलासा, सरेआम खोली एक्टर की पोल-पट्टी
Aamir Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के छोटे भाई फैसल खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले फैसल खान ने इस बार अपने ही भाई पर चौंकाने वाला आरोप लगाया है।
आमिर खान को लेकर फैसल खान का बड़ा दावा
फैसल खान का दावा है कि आमिर खान का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रहा है और इस रिश्ते से उनका एक बच्चा भी है। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फैसल खान ने अपने परिवार और आमिर खान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

'आमिर खान का था एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर'
फैसल खान ने कहा है- जब मैं फैमिली से नाराज था तो मैंने एक लेटर लिखा था। हर कोई मुझ पर शादी करने का दबाव डाल रहा था। उस लेटर में मैंने हर फैमिली मेंबर के बारे में लिखा कि वो असल में क्या हैं। फैसल खान ने आगे कहा- मेरी बहन निखत की तीन बार शादी हुई है।
'आमिर खान का एक नाजायज बच्चा भी है'
फैसल खान ने कहा- आमिर खान की रीना से शादी हुई थी और फिर तलाक हो गया। इसके बाद उनका रिश्ता जेसिका हाइन्स के साथ था, जिससे उनका शादी के बाहर बच्चा भी है। उस समय आमिर खान, डायरेक्टर किरण राव के साथ लिव-इन में रह रहे थे। फैसल खान ने आगे कहा- मेरे पापा ने भी दो शादियां की थीं। मेरी कजिन ने भी कई बार शादी की और तलाक दे दिया। ऐसे में ये लोग मुझे क्या सलाह देंगे?
आमिर खान और ब्रिटिश जर्नलिस्ट जेसिका हाइन्स का रिश्ता
-जानकारी के अनुसार साल 2005 में फिल्म मैगजीन स्टारडस्ट ने एक रिपोर्ट छापी थी जिसमें ये बताया गया था कि आमिर खान और ब्रिटिश जर्नलिस्ट जेसिका हाइन्स के बीच अफेयर था।
-उस रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान ने जेसिका को प्रेग्नेंसी के समय अबॉर्शन कराने की सलाह दी थी, लेकिन जेसिका ने ऐसा नहीं किया था। हालांकि, आमिर खान ने उस समय इन खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया था।
-वहीं आमिर खान ने बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर के पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण में ये स्वीकार किया था कि वह रिश्तों में धोखा दे चुके हैं। जब करण ने उनसे पूछाथा कि क्या उन्होंने कभी किसी रिश्ते में चीट किया है या एक ही समय में दो लोगों को डेट किया है, तो आमिर खान ने हामी भरी थी।
आमिर खान और परिवार से फैसल खान ने तोड़ा रिश्ता
-आपको बता दें कि आमिर खान के भाई फैसल खान ने अपने परिवार से पूरी तरह नाता तोड़ लिया है। उन्होंने गत 16 अगस्त 2025 को एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर इसकी जानकारी दी है।
-फैसल खान ने साफ कहा है कि अब उनका अपने दिवंगत पिता ताहिर हुसैन, मां जीनत हुसैन और बाकी परिवार से कोई लेना-देना नहीं रहेगा। इतना ही नहीं, उन्होंने भाई आमिर और अपने परिवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी तैयारी शुरू कर दी है।
-अपने बयान में फैसल खान ने कहा है- मैं, फैसल खान, आज से अपने पिता, मां और परिवार के किसी भी सदस्य का हिस्सा नहीं हूं। मेरी न तो किसी की संपत्ति पर कोई दावेदारी होगी और न ही किसी भी तरह की पारिवारिक जिम्मेदारी मेरी होगी। फैसल खान ने आगे लिखा है- मैं अब न तो आमिर खान के घर में रहूंगा और न ही उनसे किसी प्रकार की आर्थिक मदद लूंगा।












Click it and Unblock the Notifications