सलमान को बिल्कुल पसंद नहीं करते थे आमिर, बताया किस एक बात से हो गई दोस्ती

मुंबई, 12 मार्च: हिन्दी सिनेमा के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान आज, 14 मार्च अपना 57वां जन्मदिन मना रहे है। आमिर खान की तुलना अक्सर ही दो दूसरे खान एक्टर, सलमान और शाहरुख खान के साथ की जाती रही है। आमिर के शाहरुख और सलमान से रिश्ते अच्छे नहीं माने जाते हैं। सलमान के साथ रिश्तों पर खुद आमिर ने ही ये माना था कि काफी समय तक दोनों की बोलचाल नहीं थी लेकिन बाद में दोनों में दोस्ती हो गई थी।

अंदाज अपना अपना में किया था साथ काम

अंदाज अपना अपना में किया था साथ काम

आमिर खान और सलमान खान ने 1994 की आई फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में साथ काम किया ती। इस फिल्म को तो काफी पसंद किया गया लेकिन इसके दोनों मेन हीरो यानी आमिर और सलमान ने बिल्कुल एक-दूसरे को पसंद नहीं किया। साल 2013 में करण जौहर के टॉक शो, कॉफी विद करण में आमिर खान ने कहा था कि सलमान खान के साथ काम करने का उनका अनुभव अच्छा नहीं था।

 सलमान का बर्ताव एकदम खराब लगा था

सलमान का बर्ताव एकदम खराब लगा था

कॉफी विद करण में आमिर खान ने कहा था, अंदाज अपना अपना में मुझे सलमान खान के साथ काम करने का मेरा अनुभव एकदम खराब था। तब मैं उसे पसंद नहीं करता था। मुझे सलमान एक असभ्य और लापरवाह इंसान लगा था। मैंने तब सोच लिया था इस आदमी से दूर रहना ही ठीक है।

कैसे मिटी सलमान से दूरियां

कैसे मिटी सलमान से दूरियां

करण के साथ इसी एपिसोड में आमिर खान ने ये भी बताया कि कैसे उनके और सलमान के बीच दूरी खत्म हुई और दोनों दोस्त हो गई। आमिर ने बताया कि साल 2002 में सलमान खान तब उनके पास आए जब वो निजी जिंदगी में काफी मुश्किलों का सामना कर रहे थे। जिसने आमिर और सलमान खान के बीच दूरियों को पाटने का काम किया।

अब हम दोस्त हैं: आमिर

अब हम दोस्त हैं: आमिर

आमिर खान ने सलमान के साथ रिश्ते सुधरने पर कहा, सलमान तब मेरे पास आए जब मैं अपने सबसे लॉ पर था और शायद सहारे की जरूरत थी। मेरा अपनी पत्नी के साथ तलाक हुआ था और इसी दौरान उन्होंने मुझसे मिलने की इच्छा जताई। हम फिर मिले और एक साथ बैठकर गिले शिकवे दूर किए। इसके बाद से हम लगातार दोस्त हैं।

आमिर-सलमान को इंडस्ट्री में हो चुके तीन दशक से ज्यादा

आमिर-सलमान को इंडस्ट्री में हो चुके तीन दशक से ज्यादा

आमिर खान और सलमान खान की फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करीब-करीब एक साथ ही हुई थी और दोनों के ही परिवार फिल्मों से जुड़े हुए हैं। दोनों को फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशक से ज्यादा हो गए हैं। 1988 के फिल्म कयामत से कयामत तक के साथ आमिर ने अपना करियर शुरू किया था। वहीं सलमान की हीरो के तौर पर पहली फिल्म 1989 में आई मैंने प्यार किया थी। इसके बाद से ही दोनों लगातार बॉलीवुड के सबसे पसंद किए जाने वाले अभिनेताओं में शुमार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+