आमिर खान को Ex वाइफ किरण राव ने निकाला फिल्म से बाहर, रवि किशन को बताया बेहतर, जानें वजह
Laapata Ladies: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की पत्नी किरण राव के डायरेक्शन में फिल्म 'लापता लेडी़ज' 1 मार्च को रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। इस फिल्म में नए एक्टर्स देखने को मिलेंगे जो कि डेब्यू करने जा रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में रवि किशन भी अपनी दमदार भूमिका में नजर आएंगे।
किरण राव ने अब एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि फिल्म लापता लेडीज के लिए उनके एक्स पति आमिर खान ने ऑडिशन दिया था। जो किरदार अब फिल्म में रवि किशन निभा रहे हैं। लेकिन किरण ने आमिर को इस रोल के लिए परफेक्ट नहीं समझा और उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया। अब इसके पीछे उन्होंने ये बड़ी वजह बताई।

किरण राव ने कहा, 'आमिर और मैंने काफी डिस्कस किया कि उन्हें ये रोल करना चाहिए या नहीं जो रवि किशन ने निभाया है। आमिर ने कहा था कि वह इस रोल को करना चाहते हैं क्योंकि उन्हें ये काफी पसंद आय़ा था। लेकिन जब रवि किशन ने ऑडिशन दिया तो मुझे लगा कि उनकी आमिर की तुलना में वह इसे काफी बेहतर तरीके से कर पाएंगे। वह काफी अच्छे एक्टर हैं।'
किरण राव ने आगे कहा कि, 'जब आमिर किसी रोल में होते हैं तो अपने किरदार के लिए एक उम्मीद पहले से ही बना लेते हैं। पता होता है कि वह ऐसा ही करेंगे। लेकिन रवि के मामले में ऐसा कुछ नहीं है। ऐसे में रवि इस रोल को उनसे अच्छे से कर सकते हैं और शायद मैं इनके साथ पूरा जस्टिस नहीं कर पाऊंगी। मुझे लगता है कि रवि किशन इस किरदार में सरप्राइज बनकर आएंगे।'
बता दें कि, किरण राव लंबे समय बाद एक बार फिर डायरेक्शन में वापसी कर रही हैं। उनकी फिल्म लापता लेडीज 1 मार्च 2024 को थिएटर में रिलीज होगी। इस फिल्म का वह जोर-शोर से प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया था ऐसे में उम्मीद है कि ये फिल्म को लोगों को जरूर पसंद आएगी।












Click it and Unblock the Notifications