आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव को हुई ये गंभीर बीमारी, चल रहा इलाज, जानें कैसी है हालत?
Aamir Khan Ex Wife Kiran Rao Health: बॉलीवुड की पॉपुलर फिल्ममेकर और फिल्म 'लापता लेडीज' की निर्देशक किरण राव इन दिनों स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं। उन्होंने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए खुलासा किया है कि उन्हें चिकनगुनिया (Chikungunya) हो गया है। इस खबर के बाद फैंस और इंडस्ट्री के दोस्त उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
आमिर खान की एक्स पत्नी किरण राव को क्या हुआ?
गत 17 फरवरी 2026 (मंगलवार) को किरण राव ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर 2 तस्वीरें शेयर की थीं। एक फोटो में वह सोफे पर आराम करती नजर आ रही हैं जबकि उनकी पालतू बिल्ली उनके पैरों के पास बैठी है। तस्वीर के साथ उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में लिखा कि उन्हें चिकनगुनिया हो गया है और उनकी बिल्ली उनकी बेहतरीन पैरामेडिक बन गई है जो बुखार पर नजर रख रही है।

चिकनगुनिया की शिकार हो गई हैं किरण राव
दूसरी इंस्टा स्टोरी में किरण राव ने दोस्तों से मिले ग्रीटिंग कार्ड्स, अपनी किताब और एयरपॉड्स की झलक दिखाते हुए बताया कि वह धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं। हालांकि उन्होंने ये भी माना है कि चिकनगुनिया के चलते जोड़ों का दर्द काफी तकलीफदेह हो जाता है। साथ ही फैंस से सावधानी बरतने की अपील की है।
किरण राव की हाल ही में हुई थी अपेंडिक्स सर्जरी
ये पहली बार नहीं है जब हाल के महीनों में किरण राव की तबीयत बिगड़ी हो। दिसंबर 2025 में उनकी अपेंडिक्स की सर्जरी हुई थी। उस वक्त भी उन्होंने अस्पताल से तस्वीरें शेयर कर डॉक्टरों और शुभचिंतकों का आभार जताया था।
क्या होता है चिकनगुनिया?
चिकनगुनिया एक वायरल संक्रमण है जो संक्रमित मच्छर के काटने से फैलता है। इसके प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार और जोड़ों में गंभीर दर्द शामिल हैं जो कई बार हफ्तों तक बना रह सकता है। डॉक्टरों के अनुसार चिकनगुनिया में समय पर इलाज और आराम बेहद जरूरी है।
निर्देशन से प्रोडक्शन तक-किरण राव का सफर
-किरण राव ने बतौर निर्देशक साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'धोबी घाट' (Dhobi Ghat) से डेब्यू किया था। इससे पहले वह पिपली लाइव (Peepli Live) और देली बेली (Delhi Belly) जैसी फिल्मों की प्रोड्यूसर रह चुकी हैं।
-आपको बता दें कि किरण राव एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म लगान (Lagaan) के दौरान उनकी टीम का हिस्सा थीं। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच प्रेम कहानी की शुरुआत हुई थी। प्रोड्यूसर के तौर पर किरण राव ने 'दंगल', 'तलाश', 'सीक्रेट सुपरस्टार' जैसी फिल्मों से जुड़कर मजबूत पहचान बनाई है।
'लापता लेडीज' से दमदार वापसी और ऑस्कर एंट्री
-साल 2024 में किरण राव ने निर्देशन में वापसी की और फिल्म 'लापता लेडीज' से खूब सराहना बटोरी। फिल्म में स्पर्श श्रीवास्तव, प्रतिभा रांटा और नितांशी गोयल लीड रोल में नजर आए थे। मूवी में रवि किशन ने भी अहम भूमिका निभाई है।
-बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'लापता लेडीज' का प्रदर्शन सीमित रहा लेकिन ओटीटी रिलीज के बाद इसे शानदार प्रतिक्रिया मिली। इतना ही नहीं, ये फिल्म ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री भी बनी, हालांकि शॉर्टलिस्ट में ये जगह नहीं बना पाई।
किरण राव की शादी, तलाक और को-पैरेंटिंग
किरण राव और आमिर खान ने दिसंबर 2005 में शादी की थी। साल 2011 में सरोगेसी के जरिए उनके बेटे आजाद राव खान का जन्म हुआ। 3 जुलाई 2021 को किरण राव और आमिर खान ने आपसी सहमति से अलग होने की घोषणा की थी। जानकारी के अनुसार तलाक के बावजूद आमिर खान और किरण राव अच्छे दोस्त हैं और बेटे आजाद की को-पैरेंटिंग कर रहे हैं।
किरण राव के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
किरण राव जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की एंथोलॉजी फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 3' (Lust Stories 3) में अपनी एक कहानी लेकर आ रही हैं। इस प्रोजेक्ट में विक्रमादित्य मोटवानी, विशाल भारद्वाज और शकुन बत्रा जैसे नामी फिल्ममेकर भी शामिल हैं। फिल्म में राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, विजय वर्मा, अभिषेक बनर्जी और अन्य कलाकार नजर आएंगे।
फैंस कर रहे जल्द स्वस्थ होने की कामना
फिलहाल किरण राव घर पर आराम कर रही हैं और धीरे-धीरे रिकवरी कर रही हैं। फैंस सोशल मीडिया पर उनके लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं। हम भी कामना करते हैं कि वह जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने नए प्रोजेक्ट्स के साथ दर्शकों के बीच लौटें।
-
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे












Click it and Unblock the Notifications