'मैं सच में सोना चाहती हूं लेकिन....', डिप्रेशन के बाद अब इस बीमारी की चपेट में आमिर खान की बेटी इरा

नई दिल्ली, 1 मई: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की बेटी इरा खान ने भले ही फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ना की हो, लेकिन वो हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने बतौर सामाजिक कार्यकर्ता भी काफी काम किया। इरा सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं और वो वहां पर अपने फैन्स के साथ निजी जिंदगी के जुड़ी चीजों पर बात करती हैं। पहले वो डिप्रेशन का शिकार थीं, लेकिन अब उनकी जिंदगी में एक नई परेशानी आ गई है।

काफी देर तक रोती थीं

काफी देर तक रोती थीं

हाल ही में इरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा सा कैप्शन लिखा और बताया कि कैसे वो इन दिनों मुश्किल हालात का सामना कर रही हैं। उन्होंने लिखा कि मुझे एंग्जाइटी अटैक आने लगे हैं। मुझे चिंता हो गई है। कई बार मुझे रोने के दौरे पड़ते थे, लेकिन मुझे पहले कभी एंग्जायटी अटैक नहीं आया। ये पैनिक और पैनिक अटैक के बीच का अंतर है। जहां तक मेरी समझ है ये उसके शारीरिक लक्षण हैं।

एंग्जाइटी अटैक की वजह से निंदा गायब

एंग्जाइटी अटैक की वजह से निंदा गायब

उन्होंने आगे लिखा कि पैनिक अटैक के लक्षण धड़कन बढ़ना, सांस फूलना, रोना आदि हैं और ये धीरे-धीरे बढ़ते जाते हैं। ऐसा लगता है जैसे कुछ भयानक हो रहा है। ये बहुत ही डरावनी फीलिंग है। ऐसी स्थिति में बहुत से लोग अत्याचार महसूस करते हैं। मैं अब सच में सोना चाहती हूं लेकिन एंग्जाइटी अटैक्स की वजह से सो नहीं पा रही हूं। मैं अब अपने डर को पहचानने की कोशिश कर रही हूं लेकिन जब भी ये आता है तो रुकने का नाम नहीं लेता। उन्होंने बताया कि अटैक के बाद उन्होंने शॉवर लिया और उसके बाद की ही ये फोटो है।

मेंटल हेल्थ पर करती हैं बात

मेंटल हेल्थ पर करती हैं बात

आपको बता दें कि 2020 में इरा ने डिप्रेशन पर खुलकर बात की थी। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर ये स्वीकार किया था कि वो डिप्रेशन में थीं और करीब चार साल तक उनका बुरा वक्त चलता रहा। इसके बाद उन्होंने डॉक्टर्स की मदद ली और फिर ठीक हो गईं। इस खुलासे के बाद से वो लगातार मेंटल हेल्थ के बारे में बात करती रहती हैं। साथ ही एनजीओ के साथ मिलकर लोगों की मदद करती हैं।

हाल ही में हुई थीं ट्रोल

हाल ही में हुई थीं ट्रोल

इरा इन दिनों नूपुर को डेट कर रही हैं। उनके साथ वो अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने दोस्तों के साथ पूल पार्टी की और बाद में सोशल मीडिया पर तस्वीरें डालीं। इस फोटो में इरा ब्लैक हॉल्टर नेक ब्लैक बिकिनी में नजर आईं, जिसके बाद कुछ लोगों ने उनको ट्रोल करने की कोशिश की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+