Ira Khan-Nupur Shikhare: शादी के बंधन में बंधे नूपुर शिखरे और इरा खान, इस दिन कपल की होगी ग्रैंड वेडिंग

Ira Khan Nupur Shikhare Wedding: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ फाइनली शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। जिसका आयोजन मुंबई के ताज लैंड्स एंड में किया गया। कपल ने अपने दोस्तों और परिवार वालों के बीच कोर्ट मैरिज की।

2 जनवरी 2023 से इरा खान और नूपुर शिखरे की शादी की रस्में शुरू हुईं थीं। हल्दी सेरेमनी और महंदी सेरेमनी की तमाम फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। खबरों की मानें नूपुर शिखरे और इरा खान आज यानि 3 जनवरी की दोपहर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस दौरान आमिर खान को दोनों एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव भी मौजूद थीं। शादी की रजिस्ट्रेशन से पहले दूल्हा-दुल्हन ने संगीत सेरेमनी भी हुई।

Recommended Video

    शादी के बंधन में बंधे नूपुर शिखरे और इरा खान, इस दिन कपल की होगी ग्रैंड वेडिंग
    ira khan

    अब कोर्ट मैरिज के बाद नूपुर शिखरे और इरा खान जल्द ही राजस्थान के उदयपुर के लिए रवाना होंगे। जहां उनकी ग्रैंड वेडिंग होगी। इसमें उनका पूरा परिवार और खास दोस्त भी शामिल होंगे। इरा और नूपुर की ये ग्रैंड वेडिंग 8 जनवरी को होगी। उम्मीद है कि इस शादी में आमिर खान की दोनों एक्स वाइफ भी शामिल होंगी। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।

    रिपोर्ट्स की मानें तो, इरा खान और नूपुर शिखरे की शादी के बाद वह बॉलीवुड सितारों को रिसेप्शन पार्टी देंगे। इसका आयोजन 13 जनवरी को मुंबई में होगा। जिसमें सलमान खान और शाहरुख खान जैसे बड़े सुपरस्टार्स के शामिल होने की भी उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा एंटरटेनमेंट की दुनिया के कई बड़े सेलिब्रिटीज शिरकत करेंगे।

    बता दें कि, सोशल मीडिया पर नूपुर शिखरे का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह जिम के कपडो़ं में ही बिना शेरवानी पहने दौड़ लगाते हुए नजर आए। इस दौरान उनके साथ तमाम दोस्त भी शामिल नजर आए। नूपुर क्योंकि जिम फ्रीक हैं ऐसे में बारात लेकर जाने का उनका ये अनोखा तरीका फैंस को काफी पसंद आया। खैर अब वह हमेशा के लिए इरा खान के हमसफर बन चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+