नितिन देसाई की अंतिम यात्रा पर फूट-फूटकर रोए आमिर खान, बेटी ने पापा की अर्थी को दिया कंधा और फिर.....
Nitin Desai Funeral: बॉलीवुड के फेमस आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने गत 2 अगस्त की सुबह अपने एनडी स्टूडियो में सुसाइड कर लिया था। नितिन देसाई की मौत की खबर मिलने के बाद से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। आपको बता दें कि पुलिस को नितिन देसाई की बॉडी उनके स्टूडियो में फंदे से लटकते हुए मिली थी। फिलहाल पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। वहीं आज यानी 4 अगस्त 2023 को उनका अंतिम संस्कार किया गया। ऐसे में कई सेलेब्स उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके स्टूडियो पहुंचे थे।
नितिन देसाई का हुआ अंतिम संस्कार
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और फेमस डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने आज कर्जत में आर्ट डायरेक्टर नितिन चंद्रकांत देसाई के अंतिम संस्कार में उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। जानकारी के अनुसार इन तीनों ने ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म 'लगान' में एक साथ काम किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोस्तों, सहकर्मियों और परिवार की उपस्थिति में आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई का उनके एनडी स्टूडियो में ही अंतिम संस्कार किया गया।

अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे आमिर खान
एनडी स्टूडियो के अंदर जाने से पहले आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर बाहर ही कुछ लोगों से मिले। वहीं बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर संजय लीला भंसाली भी नितिन देसाई के अंतिम यात्रा पर पहुंचे थे। अंतिम संस्कार की तस्वीरों में नितिन देसाई के परिवार वाले उनके पार्थिव शरीर के पास खड़े होकर रोते नजर आए। वहीं पापा नितिन देसाई की अर्थी उठाने में बेटी मानसी ने भी लोगों की मदद की। इस समय बेटी मानसी काफी इमोशनल हो गई थीं।
Recommended Video
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने शवगृह का किया था दौरा
आपको बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पूर्व उप मुख्यमंत्री अजीत पवार गत 3 अगस्त 2023 को मुंबई के जेजे अस्पताल के शवगृह पर पहुंचे थे जहां नितिन देसाई की बॉडी को रखा गया था। इस दुर्भाग्यपूर्ण खबर के बारे में जानने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ साथ कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए नितिन देसाई को श्रद्धांजलि दी थी।
नितिन देसाई को लेकर आमिर खान ने कही ये बात
वहीं नितिन देसाई के अंतिम संस्कार पर पहुंचे बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा- ये बेहद चौंकाने वाली खबर है। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि ऐसा कैसे हो गया, मैं इस बात पर विश्वास ही नहीं कर पा रहा था। काश उन्होंने ऐसा नहीं किया होता और इसके बजाय मदद के लिए आगे बढ़े होते लेकिन ऐसी दुखद स्थिति में हम क्या ही तो कह सकते हैं। आमिर खान ने आगे कहा- ये समझना बहुत मुश्किल है कि उनके साथ क्या हुआ होगा। यह बहुत दुखद है...हमने एक ऐसे व्यक्ति को खो दिया है जो बहुत प्रतिभाशाली थे।
नितिन देसाई के स्टूडियो से मिले 11 ऑडियो क्लिप्स
हाल ही में पुलिस को नितिन देसाई के स्टूडियो से एक वॉइस नोट बरामद हुआ है और इसके साथ ही 11 ऑडियो क्लिप्स भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार अब इन 11 ऑडियो क्लिप्स की मदद से मामले की जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। पुलिस ने बताया कि ऑडियो रिकॉर्डर को जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में भेज दिया गया है। वहीं इन 11 ऑडियो क्लिप्स में नितिन देसाई ने कुछ ऐसे लोगों के नाम भी बताए हैं, जो उन्हें लगातार परेशान कर रहे थे। हालांकि पुलिस ने अभी तक उन लोगों के नाम मीडिया में नहीं बताए हैं।












Click it and Unblock the Notifications