आमिर खान के चार्टेड अकाउंटेंट ने किया खुलासा, बोले- 'वो प्रोड्यूसर को नुकसान नहीं'
Aamir Khan: आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म सितारे जमीन पर की रिलीज के इंतजार में हैं। उनकी पिछली फिल्म लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी। जिसके बाद खबरें आईं कि आमिर को इस फिल्म के लिए पैसा नहीं मिला। क्योंकि फिल्म रिलीज होने के बाद आमिर खान पैसे लेते हैं। लेकिन लाल सिंह चड्ढा के न चलने पर आमिर को कोई पैसा नहीं मिला।
हाल ही में आमिर के चार्टेड अकाउंटेंड बिमल पारेख ने एक इटंरव्यू में बताया कि उन्हें पैसे बहुत ज्यादा समझ नहीं आता है। वो बॉलीवुड के ऐसे स्टार हैं कि जो रिलीज के पहले पैसे नहीं लेते हैं।

द हॉलीवुड रिपोर्टर को दिए इंटरव्यू में बिमल ने बताया, हम पहले ऐसे लोग हैं जो आमिर के लिए बैकेंड मोड में आए। रिलीज के पहले हम फीस नहीं लेते लेकिन प्रॉफिट हम शेयर करते हैं। वायकॉम 18 ने लाल सिंह चड्ढा में पैसा लगाया और कमाई बहुत कम हुई। इस वजह से आमिर को भी पैसा बहुत कम मिला। दंगल फिल्म के समय में आमिर ने खूब पैसे कमाए। ये फॉर्मूला हमने तब अपनाया था जब सब लोग फीस मांगा करते थे। तब आमिर ने मुझे कहा कि मैं बेहद कम फीस चार्ज करना चाहता हूं। जिससे प्रोड्यूसर को घाटा नहीं हो। इसके बाद मैंने उन्हें कहा कि अगर आप पैसे चार्ज नहीं करें, लेकिन रिलीज के बाद प्रॉफिट जरूर लें।
बात दें, सितारे जमीन पर साल 2018 में आई स्पैनिश फिल्म चैंपियस पर बेस्ड है। जिसकी कहानी बुर्जासॉट (वेलेंसिया) की एडरेस टीम से इंस्पार्ड थी। ये बौद्धिक विकलांगता (intellectual disability) से पीड़ित बॉस्केटबॉल खिलाड़ियों की एक टीम है। चैंपियंस की मोटा-माटी कहानी एक सहायक कोच, मार्को मोंटेस के इर्द-गिर्द घूमती है। जो टीम के साथ ट्रेनिंग करता है और एक चैंपियनशिप जीतने के लिए उनके साथ संघर्ष करता है। बता दें, एडरेस टीम को बौद्धिक विकलांग लोगों के लिए बनाया गया था। इसने 1999 और 2014 के बीच 12 स्पेनिश चैंपियनशिप जीतीं थीं।
रिपोर्ट्स की माने तो आमिर की सितारे जमीन की कहानी भी कुछ ऐसी है। फिल्म में आमिर 10 स्पेशल बच्चों की मदद करते दिखेंगे, जो पैरालैंपिक्स जाना चाहते हैं। ऐसे में आमिर भी उसी कोच की भूमिका में नजर आ सकते हैं, जो चैंपियंस में भी था। 2018 में आई चैंपिंयस 43.69 करोड़ रुपये में बनी थी। 203 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब देखना ये है आमिर की फिल्म सितारे जमीन पर को भी ऐसा ही रिस्पॉन्स मिलता है या नहीं। क्योंकि उनकी पिछली फिल्म लाल सिंह चड्ढा भी फॉरेस्ट गंप फिल्म की रीमेक थी। जिसे बॉक्स ऑफिस पर मुंह की खानी पड़ी थी। हालांकि सितारे जमीन पर के कलेक्शन को लेकर अभी कुछ भी कह पाना बहुत मुश्किल है।
खैर, आमिर की सितारे जमीन पर 20 जून को रिलीज होगी। फिल्म की आर एस प्रसन्ना ने डायेरक्ट किया है। इसमें आमिर के साथ जेनेलिया डीसूजा भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications