Bollywood में कमबैक को तैयार आमिर खान के भाई फैसल खान, देखें फिल्म Faactory का ट्रेलर
मुंबई, 19 अगस्त। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अक्सर अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। बीते महीने वह अपनी पत्नी किरण राव से तलाक लेने के बाद कई दिनों तक चर्चा में रहे थे। इस बीच अब आमिर खान के भाई फैसल खान फिर से बॉलीवुड में कमकैब कर रहे हैं। फिल्म मेला में आमिर खान के साथ डेब्यू करने वाले फैसल खान अब डायरेक्टर के तौर पर वापसी कर रहे हैं, इतना ही नहीं वह अपनी फिल्म में एक्टिंग में करते नजर आएंगे।

फिल्म को फैसल ने किया डायरेक्ट
क्राइम, सस्पेंस, थ्रिलर और रोमांस से भरपूर फिल्म 'फैक्ट्री' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म को फैसल खान ने डायरेक्ट किया है, साथ ही वह इसमें लीड रोल भी करते नजर आएंगे। फैसल खान को काफी समय बाद बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा, यह फिल्म 3 सितंबर, 2021 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म 'मेला' के अलावा फैसल इससे पहले 'चिनार दास्तान' के अलावा 'जो जीता वही सिकन्दर' में भी नजर आ चुके हैं।

रोली रयान होंगी लीड एक्ट्रेस
फैसल के फिल्मी करियर की बात करें तो वह अपने भाई आमिर खान जितने सफल तो नहीं हो सके लेकिन अब वह डायरेक्शन में अपना हाथ आजमा रहे हैं। फैसल द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म में एक्ट्रेस रोली रयान लीड रोल निभा रही हैं। फैसल खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस फिल्म के बारे में ना तो उनकी मां को पता है और ना ही भाई आमिर खान को।

आमिर खान को पता नहीं ये बात
इस फिल्म के निर्देशन में शरीक मिन्हाज भी शामिल होने वाले थे लेकिन डेट ना होने की वजह से 'फैक्ट्री' की जिम्मेदारी फैसल ने अपने हाथों में ले ली। फैसल ने कहा था, मां और भाई को फिल्म के बारे में तो पता है लेकिन वो ये नहीं जानते कि इसका डायरेक्टर भी मैं ही हूं। ये सरप्राइज वह उन्हें तब देंगे जब फिल्म बनकर तैयार हो जाएगी। मैं उनका रिएक्शन देखने के लिए एक्साइटेड हूं।

घरवालों ने दी जबरदस्ती दवाइयां
आपको बता दें कि पिछले साल दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद फैसल खान ने भी खुद के डिप्रेशन में होने का खुलासा किया था। अपने बयान में उन्होंने उस घटना का जिक्र किया था जब करण जौहर ने उनका अपनाम किया था, इसके अलावा फैसल ने यह भी खुलासा किया कि करीब एक साल तक घरवालें जबरदस्ती उन्हें दवाइयां देते रहे। अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर उन्होंने कहा था कि वह बिल्कुल फिट हैं और सही थे। अगर वह मानसिक रूप से कमजोर होते तो वह अपनी फिल्म खुद से हैंडल नहीं कर पाते।
यह भी पढ़ें: 'अगर आमिर खान अपना वादा निभाते, तो मेरा भाई जिंदा होता', छलका अनुपम श्याम के भाई का दर्द












Click it and Unblock the Notifications