आलिया सिद्दीकी ने सरनेम बदलने को लेकर कही ये बड़ी बात, बोली- नवाजुद्दीन से तलाक होते ही मैं.....
Aaliya and Nawazuddin Siddiqui Fight: नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। आलिया ने कहा कि तलाक होते ही वह अपना नाम और सरनम जल्द ही बदल लेंगी।

Aaliya and Nawazuddin Siddiqui Fight: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम यूजर को करारा जवाब दिया है। दरअसल उस यूजर ने आलिया से अपना सरनेम बदलने के लिए कहा था। अब आलिया सिद्दीकी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट लिखा है। साथ ही उन्होंने एक शख्स के साथ अपनी तस्वीर भी शेयर की। आलिया ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लोगों को बताया कि वह अब जल्द ही अपनी नई जिंदगी में खुश रहने वाली हैं। उन्होंने अपने कैप्शन में लोगों से पूछा है कि क्या उन्हें खुश रहने का हक नहीं है।
आलिया सिद्दीकी ने किया अपने बॉयफ्रेंड का खुलासा
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। तलाक के प्रोसेस के पूरे होने से पहले ही आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने नए बॉयफ्रेंड के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ एक रेस्तरां में कॉफी पीती नजर आ रही है। इसके अलावा दोनों एक दूसरे के करीब आकर झुकते हुए कैमरे पर पोज दे रहे हैं।
आलिया ने कहा- क्या मुझे खुश रहने का हक नहीं
आलिया सिद्दीकी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- मैंने जिस रिश्ते को संजोया था, उससे बाहर निकलने में मुझे 19 साल से ज्यादा का समय लगा है। लेकिन मेरी जिंदगी में मेरे बच्चे मेरी प्राथमिकता हैं, वह हमेशा से थे और रहेंगे। हालांकि, कुछ ऐसे रिश्ते हैं, जो दोस्ती से भी बढ़कर हैं और ये रिश्ता भी वही रिश्ता है और मैं उसी से बहुत खुश हूं। इसलिए अपनी खुशियां आप सबके साथ बांटी। क्या मुझे खुश रहने का हक नहीं है।
आलिया ने अपना नाम बदलने को लेकर किया ये खुलासा
आलिया सिद्दीकी के इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक व्यक्ति ने कमेंट करते हुए लिखा है- सरनेम चेंज कर लीजिए आप। वहीं आलिया ने इस शख्स को जवाब देते हुए लिखा है- बहुत जल्दी कर लूंगी। वहीं एक यूजर ने लिखा है- हां हर किसी को खुश रहने का अधिकार है, आप सभी को जीवन में प्यार और खुशियां मिले, शुभकामनाएं। वहीं एक यूजर ने कमेंट करेत हुए लिखा है- आपको शांत देखकर अच्छा लगा, भगवान भला करे आपका।
आलिया ने कहा- तलाक होने के बाद ही बदल लूंगी नाम
इसी साल मार्च महीने में आलिया सिद्दीकी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी और अपने नाम के बारे में लोगों को बताया था। उन्होंने लिखा था- जहां तक मेरा नाम श्रीमती आलिया सिद्दीकी है तो ये केवल कुछ दिनों के लिए है और एक बार आधिकारिक रूप से तलाक हो जाने के बाद, मैं मूल और पिछली पहचान में वापस आ जाऊंगी। तलाक होने के बाद मैं स्थायी रूप से अपना नाम मिसेज आलिया सिद्दीकी से बदलकर मिस अंजना किशोर पांडे कर दूंगी।
दो बच्चों के पैरेंट्स हैं नवाजुदीदन और आलिया
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया पिछले कुछ समय से अपनी शादीशुदा जिंदगी को लकेर विवादों में घिरे हुए हैं। नवाजुद्दीन और आलिया के दो बच्चे- बेटी शोरा (12) और बेटा यानी (7) हैं। आलिया ने नवाजुद्दीन पर अपने बच्चों को छोड़ने का आरोप लगाया था। वहीं नवाजुद्दीन ने दावा किया था कि आलिया बच्चों को बिना बताए दुबई से भारत ले आई थीं और इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही थी क्योंकि वह स्कूल नहीं जा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications