मुंबई के एक रेस्तरां ने उर्फी जावेद को किया बैन, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखी ऐसी बात
Urfi Javed: उर्फी जावेद ने लिखा है- मुंबई वालों, क्या ये वाकई इक्कीसवीं शताब्दी है? मुझे आज एक रेस्तरां में घुसने से रोक दिया गया है।

Urfi Javed: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अपने रिवीलिंग आउटफिट्स की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। हालांकि कई बार वह अपने अजीबोगरीब कपड़ों की वजह से लोगों के ट्रोल का भी शिकार हो जाती हैं। कई बार वह अपने पहनावे की वजह से मुश्किलों में पड़ चुकी हैं। उन्हें लोगों ने जमकर ट्रोल तो किया ही है साथ ही उन्हें सोशल मीडिया पर धमकियां भी मिली हैं। अब हाल ही में उर्फी जावेद के साथ एक चौंकाने वाली घटना हुई है। उर्फी को मुंबई के एक रेस्तरां ने बैन कर दिया है।
मुंबई के रेस्तरां ने उर्फी को किया बैन
आपको बता दें कि उर्फी जावेद ने इस घटना के बारे में खुद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लोगों को बताया है। सिर्फ इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने इस रेस्तरां के खिलाफ एक्शन भी लिया है। उर्फी जावेद ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में उर्फी ने लिखा है- मुंबई वालों, क्या ये वाकई इक्कीसवीं शताब्दी है? मुझे आज एक रेस्तरां में घुसने से रोक दिया गया है।
उर्फी जावेद ने शेयर किया पोस्ट
उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टा स्टोरी में आगे लिखा है- अगर आप मेरी फैशन च्वाइस को पसंद नहीं करते तो ठीक है लेकिन आप मेरे साथ अलग बर्ताव तो नहीं कर सकते हैं। अगर आप फिर भी मुझे अलग बर्ताव करते हैं तो खुलकर इस बात को मानिए, फालतू के बहाने मत बनाइए। मैं इस बर्ताव से बुरी तरह नाराज हो गई हूं। इसके बाद उर्फी जावेद ने इस रेस्तरां के खिलाफ फूड डिलीवरी ऐप को शिकायत भी की है।

लोग उर्फी को कर रहे हैं ट्रोल
उर्फी जावेद को उनके इस पोस्ट पर फैंस का सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि कुछ लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि उर्फी अक्सर अपने रिवीलिंग आउटफिट्स को लेकर लोगों के निशाने पर आ जाती हैं। जानकारी के अनुसार कई बॉलीवुड सेलेब्स भी उर्फी जावेद के यूनीक फैशन की जमकर तारीफ करते हैं और उनकी हिम्मत की दाद देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications