हंसल मेहता की 'गांधी' से जुड़ा ये बड़ा नाम, गांधी जयंती के दिन हुआ अनाउंसमेंट
हंसल मेहता आज के समय में अपने सिनेमा से बेहतरीन कंटेट को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म द बर्किंघम मर्डर्स रिलीज़ हुई थी। इसके अलावा वो गांधी नाम के प्रोजेक्ट पर बिज़ी हैं। ये उनकी मोस्ट अवेटेड सीरीज़ में से एक है। अब हाल ही में इस सीरीज़ से ए आर रहमान जुड़ गए हैं। इसकी अनाउंसमेंट सीरीज़ के प्रोड्यूसर अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट ने गांधी जयंती के दिन की है।
हंसल मेहता के निर्देशन में बन रही ये सीरीज़ राइटर रामचंद्र गुहा ने लिखी है। अब इस सीरीज़ में हिस्ट्री इमोशन और साउंड को ऐसे तरीके से एक साथ बुनने का वादा करती है। जैसा पहले दर्शकों ने कभी भी स्क्रीन पर एक्सपीरियंस नहीं किया। इस सीरीज़ में बतौर कंपोज़र ए आर रहमान का जुड़ना बड़ा अहम भी माना जा रहा है।

ये सीरीज़ इंस्पायर करती है
सीरीज़ के प्रोड्यूसर समीर नायर ने कहा, गांधी सिर्फ एक सीरीज नहीं है। यह मानवीय भावना के विजय पर एक वैश्विक कथा है। ए.आर. रहमान का संगीत इस प्रतिष्ठित कहानी को दुनिया भर के दर्शकों के साथ गुंजायमान करने के लिए एक भावपूर्ण आयाम प्रदान करेगी। रहमान के स्कोर के साथ, मेरा मानना है कि हम वास्तव में कुछ खास बना रहे हैं। गांधी एक ऐसी सीरीज़ हो जो एंटरटेनमेंट के साथ लोगों को इंस्पायर भी करती है।
मै एक्साइटेड हूं
ए.आर. रहमान ने कहा, गांधीजी के युवा जीवन को देखना एक रेवलेशन है। सत्य, जीवन और कई अन्य चीजों के साथ उनका एक्सपेरिमेंट उनके कैरेक्टर के विकास को दर्शाता है। मैं अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट और हंसल मेहता केनिर्देशन में इस कहानी का म्यूज़िक कंपोज करने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं।
रहमान के संगीत में कहानी कहने की कला
हंसल मेहता ने ए आर रहमान के जुड़ने पर कहा, गांधी...यह एम के गांधी की जीवन की एक गहरी मानवीय कहानी है। एक ऐसी कहानी जो पीढ़ियों को प्रेरित करती रहती है। ए.आर. रहमान का इस यात्रा में हमारे साथ शामिल होना वास्तव में एक सपने के सच होने जैसा है। उनके संगीत में कहानी कहने की कला को ऊंचा उठाने की अनूठी क्षमता है । इस पैमाने के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए, हम गांधी के जीवन की भावनात्मक और आध्यात्मिक बारीकियों को सामने लाने के लिए उनसे बेहतर और कोई नहीं।












Click it and Unblock the Notifications