मौत से कुछ मिनट पहले ही आदित्य सिंह राजपूत ने मां को किया था फोन, मैसेज में लिखा था- 'मम्मा' और फिर.....
Aditya Singh Rajput Mother: मौत से कुछ मिनट पहले ही आदित्य सिंह राजपूत ने अपनी मां से फोन पर बात की थी। उसके बाद आदित्य ने अपनी मां को एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा था।

Aditya Singh Rajput Mother: टीवी के फेमस एक्टर और मॉडल आदित्य सिंह राजपूत का गत 22 मई को निधन हो गया था। जानकारी के अनुसार आदित्य की बॉडी मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित उनके अपार्टमेंट के बाथरूम में मिली थी। पुलिस ने बताया है कि डॉक्टर्स की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, आदित्य की मौत कथित तौर पर बाथरूम में फिसलने और गिरने से हुई है। पुलिस ने कहा है कि आदित्य के सिर पर दो चोटें आई हैं। एक कान के ऊपर कट और सिर में चोट है जिसके चलते ही उनकी मौत हुई है। इसी बीच पता चला है कि आदित्य की मौत से पहले उन्होंने आखिरी बार अपनी मां से फोन पर बात हुई थी। आइए आपको बताते हैं कि आखिरकार दोनों के बीच क्या बात हुई थी।
आदित्य की आखिरी बार मां से हुई थी बात
पुलिस आदित्य की मौत के मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है जिसके बाद ही एक्टर के मौत को लेकर सारी बातें स्पष्ट हो पाएंगी। आदित्य के साथ अपनी आखिरी बातचीत को याद करते हुए मां ने कहा- सोमवार दोपहर को मैंने देखा कि मेरे बेटे के साथ मेरी पूरी चैट हिस्ट्री डिलीट हो गई थी। तकनीकी रूप से इतना समझदार न होने के कारण, मैंने उसे दोपहर 2.15 बजे के आसपास ये पूछने के लिए फोन किया कि क्या हुआ होगा। उसने मुझसे कहा कि व्हाट्सएप में कुछ समस्या हो गई है और वह मुझे फिर से मैसेज करेगा। हालांकि उसने अपनी हेल्थ को लेकर मुझसे कुछ नहीं कहा।
आदित्य ने मां को किया था मैसेज
आदित्य की मां ने कहा- इस बातचीत के थोड़ी देर बाद ही आदित्य ने आखिरी व्हाट्सएप मैसेज 'मम्मा' भेजा था। इसके साथ ही आदित्य ने अपनी मां को रेड हार्ट वाला इमोजी भी सेंड किया था। आदित्य की मां ने बताया- बेटे ने दोपहर करीब 2.25 बजे एक वॉयस नोट भी भेजा, जिसमें कहा गया था कि व्हाट्सएप के साथ एक समस्या है, लेकिन वह ऐप के जरिए बात कर सकती हैं। मैंने जवाब दिया था- ठीक है बेटा। मैंने बेटे को अपना जवाब दोपहर के 3.15 बजे दिया था जो मेरे बेटे ने नहीं पढ़ा था और न ही कभी पढ़ पाएगा।
आदित्य का अंतिम संस्कार
आदित्य की मां उषा राजपूत ने आगे बताया- गत सोमवार शाम करीब 4 बजे मुझे आदित्य के एक करीबी दोस्त का फोन आया जिसमें उसने उसके निधन की सूचना दी। मैं घबरा गई थी और कांप रही थी। मुझे अपना बैग पैक करने और मुंबई के लिए टिकट बुक करने में मदद करने के लिए एक पड़ोसी को बुलाना पड़ा था। वहीं गत मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद आदित्य का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया था। बाद में ओशिवारा श्मशान घाट में आदित्य का अंतिम संस्कार किया गया था।
मां ने कहा- मेरे बेटे का नाम खराब मत करो
आपको बता दें कि दिवंगत एक्टर आदित्य सिंह राजपूत के पिता नरेंद्र सिंह दिल्ली हाई कोर्ट में वकील थे। उनकी मौत 11 साल पहले ही हो चुकी है। वहीं आदित्य की मां दिल्ली सरकार प्रशासन में नौकरी करती थीं। ड्रग ओवरडोज की बात पर आदित्य की मां ने कहा है- इस तरह के दावे न करें। मेरे बेटे और मेरे परिवार का नाम बदनाम न करें। ये बिल्कुल सही नहीं है। मेरा बेटा बहुत ही अच्छा था।












Click it and Unblock the Notifications