Birthday Special: एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के ये 9 धांसू डायलॉग्स करते हैं इंस्पायर

भारत के बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक, एम एस धोनी आज एक साल और बड़े हो गए हैं। 7 जुलाई 2025 को कैप्टन कूल अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। वह सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं हैं, वो क्रिकेट के फैंस के लिए उम्मीद और इंस्पिरेशन हैं। धोनी की फैन फॉलोइंग में बच्चों से लेकर बूढ़े तक शामिल हैं।

उनकी फैन फॉलोइंग का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि जब वो IPL में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए बैटिंग करने आते हैं। तब स्टेडियम का साउंड लेवल लोगों की आवाज से बढ़ जाता है। धोनी को 'कैप्टन कूल' के रूप में जाना जाता है। बीते दिनों खबरें आईं कि वो इसे ट्रेडमार्क के रूप में रजिस्टर करवा रहे हैं। उनके जीवन के ऊपर फिल्म भी बन चुकी है। इसका नाम एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी है।

Happy birthday mahendra singh dhoni

एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी किसी भी हिंदी फिल्म के लिए सबसे बड़ी रिलीज में से एक थी। बाद में इसे तमिल, तेलुगु और मराठी में डब किया गया। भारतीय कप्तान एम एस धोनी के जीवन पर आधारित इस फिल्म में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म के कई डायलॉग वायरल हुए और वे अभी भी फैंस के बीच काफी पापुलर हैं। इस रिपोर्ट में यहां कैप्टन कूल 9 डायलॉग्स बता रहे हैं। जो आज भी लोगों के जेहन में बने हुए हैं।

एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के 9 धांसू डायलॉग

"जॉब की सिक्योरिटी में फंस गए ना बाबा, तो हम आगे कुछ नहीं कर पाएंगे।"

"जो हुआ उसे भूल जाओ, आगे बढ़ो।"

"मैं हार के भी नहीं हारा।"

"अगर कोई चीज तुम्हारे अंदर से आती है, तो उसे करो।"

"मैं नेशनल ड्यूटी पे हूं, बाकी सब वेट कर सकता है।"

"दुनिया में सब अपने लिए जीते हैं, लेकिन कुछ लोग होते हैं जो देश के लिए जीते हैं।"

"असफलता सफलता का एक हिस्सा है।"

"लाइफ में सब बॉल एक सामान थोड़े ना मिलेगा, मेरिट पर खेलना है और टिके रहना है, स्कोरबोर्ड अपने आप बढ़ेगा।"

"एक कप्तान तभी अच्छा कप्तान हो सकता है जब उसकी टीम अच्छी होगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+