72 Hoorain Trailer: विवादों के बीच रिलीज हुआ फिल्म '72 हूरें' का ट्रेलर, फूटा अशोक पंडित का गुस्सा और फिर.....

72 Hoorain Trailer Release: सुदीप्तो सेन की सुपरहिट फिल्म 'द केरल स्टोरी' के बाद से फिल्म '72 हूरें' भी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। लोग फिल्म '72 हूरें' को लेकर कई तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। इसी बीच इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि फिल्म '72 हूरें' के ट्रेलर को सीबीएफसी ने रिजेक्ट कर दिया था। इसके बाद मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर को डिजीटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है।

आपको बता दें कि इस फिल्म की कहानी ह्यूमन बॉम्बर और आतंकवाद के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म के ट्रेलर को पहले पीवीआर में रिलीज किया जाना था लेकिन सीबीएफसी के रिजेक्शन के बाद इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है। वहीं फिल्म के ट्रेलर को रिजेक्ट किए जाने को लेकर मूवी के प्रोड्यूसर अशोक पंडित का गुस्सा फूट पड़ा है।

72 hoorain

फिल्म '72 हूरें' का ट्रेलर रिलीज
जानकारी के अनुसार फिल्म '72 हूरें' के डायरेक्टर संजय पूरण सिंह चौहान हैं। फिल्म के ट्रेलर को रिजेक्ट किए जाने को लेकर अशोक पंडित ने कहा है- सीबीएफसी में बैठे ये कौन लोग हैं? फिल्म के ट्रेलर को किस ग्राउंड पर मना कर दिया जबकि इसी फिल्म को सरकार ने नेशनल अवॉर्ड दिया है। जिस फिल्म को आपने नेशनल अवॉर्ड दिया है, उसी के ट्रेलर को मना कर दिया, ये कैसी दादागिरी है। देखें ट्रेलर-

अनुराग ठाकुर से की गई अपील
अशोक पंडित ने इस मामले में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से भी अपील की है। अशोक पंडित ने कहा है- वह फिल्म में कई कट चाहते हैं। वह कुरान शब्द हटाने के लिए कह रहे हैं जबकि फिल्म में ये है। फिल्म किसी धर्म के खिलाफ नहीं है बल्कि आतंकवाद के खिलाफ है। जब फिल्म को सर्टिफिकेट दे दिया गया है तो ​ट्रेलर को क्यों नहीं। अशोक पंडित ने आगे कहा- ये कोई प्रोपेगैंडा मूवी नहीं है, इसे पूरी ​दुनिया में तारीफ मिली है। सेंसर बोर्ड ने बहुत ही गलत किया है। लोग इस बारे में उनसे सवाल करेंगे। जिन भी लोगों ने ये किया है, उनके खिलाफ एक्शन होना चाहिए।

'हमें हमारा काम मत समझाओ'
अशोक पंडित ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा- आपने कई बार मौलवी को 72 हूरें कहते सुना होगा। मैं कश्मीर से हूं और कश्मीर के हर कोने और हर जगह पर मैंने 72 हूरें के बारे में सुना है। मैंने आतंकवाद को बहुत करीब से देखा है। हम किसी को निशाना नहीं बना रहे हैं। ये एक सीरियस फिल्म है। हमें हमारा काम मात समझाओ। हम मोर्चा नहीं लेते, हम फिल्म बनाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+