विक्रांत मैसी को मिला बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड, 18 साल के करियर में तीनों खान को पछाड़ा

National Film Awards 2025: 71वें नेशनल अवॉर्ड्स की घोषणा हो गई है। नेशनल मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कॉनफ्रेंस में इनफॉर्मेशन और ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने इसकी अनाउंसमेंट की है। हर साल की तरह इस साल भी हिंदी और बाकी भाषाओं की इंडस्ट्री से कई फिल्में भी नॉमिनेटेड थीं। लेकिन सबकी नजरें बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस के अवॉर्ड्स पर टिकी हुई हैं।

इस बार बेस्ट एक्टर अवॉर्ड किसे मिला है। इसकी एक्सलूसिव जानकारी oneindia hindi के पास है। हम आपको बताते हैं कि आखिर इस बार किसके हाथ ये अवॉर्ड लगा है।

National Film Awards 2025

मिनिस्ट्री ऑफ इनफॉर्मेंशन और ब्रॉडकास्टिंग के सोर्सेस के मुताबिक, इस बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड विक्रांत मैसी को मिला है। 12वीं फेल में उनकी परफॉर्मेंस के लिए ये अवॉर्ड मिला है। ये फिल्म रियल लाइफ घटना पर आधारित थी। विक्रांत ने IPS मनोज शर्मा का किरदार निभाया था। 12वीं फेल को विधु विनोद चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। विक्रांत के लिए ये फिल्म बहुत स्पेशल है। 38 साल के विक्रांत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। 2007 में आया शो धूम मचाओ धूम में वो नजर आए थे। लेकिन उन्हें पहचान धरम वीर नाम के शो से मिली थी। वहीं, उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू लुटेरा फिल्म से किया था। इसमें वो देव मुखर्जी के किरदार में नजर आए थे।

विक्रांत पिछली बार फिल्म आंखों की गुस्ताखियां में नजर आए थे। इसमें उनके साथ शनाया कपूर थीं। उन्होंने इस फिल्म से डेब्यू किया था। आने वाले समय में विक्रांत मैसी मशहूर आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर की बायोपिक में नज़र आएंगे। यह भी एक चुनौतीपूर्ण रोल है, जो उनकी एक्टिंग की रेंज और नए किरदार निभाने की हिम्मत को दिखाता है। यादगार किरदारों की लंबी लिस्ट और अब नेशनल अवॉर्ड अपने नाम करने के बाद, विक्रांत मैसी आज भारतीय सिनेमा के सबसे भरोसेमंद और सम्मानित कलाकारों में गिने जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+